Latest news
जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह... जालंधर में अब 1 जून से 9 और चौराहों पर होंगे E-Challan पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले BJP का बड़ा फैसला, केवल सिंह ढिल्लों बने नये प्रदेश अध्यक्ष पंजाब में नीले ड्रम में मिली लड़की की लाश, फैली सनसनी

India Living News

Hot News
You are currently viewing बड़ी खबर : गुजरात में बारातियों से भरी बस बेकाबू होकर टोल प्लाजा से जा टकराई , टोल प्लाजा के 3 कर्मचारियों सहित 15 लोग ज़ख़्मी
Big news: In Gujarat, a bus full of processions rammed into the toll plaza uncontrollably, 15 people including 3 employees of the toll plaza were injured.

बड़ी खबर : गुजरात में बारातियों से भरी बस बेकाबू होकर टोल प्लाजा से जा टकराई , टोल प्लाजा के 3 कर्मचारियों सहित 15 लोग ज़ख़्मी

सूरत : बड़े सड़क हादसे की जानकारी मिली है। मिली जानकारी अनुसार गुजरात के तापी जिले में सोनगढ़ के मांडल टोल नाके पर गुरुवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी अनुसार यहां बारातियों से भरी एक बस बेकाबू होकर तेज़ सपीड से सीधे टोल नाके में जा घुसी। मिली जानकारी अनुसार इस हादसे में बारातियों और टोल नाके के 3 कर्मचारियों सहित करीब 15 लोग घायल हो गए, जिसमे चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को सोनगढ़ के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। वही ये बड़ा हादसा हादसा टोल नाके के CCTV कैमरे में कैद हो गया।

वहीँ हादसे के बाद बस की टक्कर से टोल नाके का कैबिन पूरी तरह से टूट गया और वहां रखी मशीनें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। वहीँ इसके अलावा वहां लगे CCTV कैमरे भी टूट गए। इस हादसे के बाद वहां टोल नाके पर लंबा जाम लग गया । cctv फुटेज की वीडियो के मुताबिक बस को कैबिन की ओर आते देख कैबिन में बैठी महिला कर्मचारी एकदम से उठकर भागी, जिससे उसकी जान तो गई, लेकिन पैर में फ्रैक्चर हो गया। वहीँ कैबिन के पीछे ही दो कर्मचारी खड़े थे, जो हादसे का शिकार हो गए। लेकिन गनीमत रही इन्हे भी मामूली छोटे आई। वहीँ इस हादसे में ड्राइवर-कंडक्टर और अन्य दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।

 


Leave a Reply