नई दिल्ली : बड़ी खबर है कि दिल्ली के हेल्थ मिनिस्टर सत्येंद्र जैन को इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट यानी ED ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दे कि करप्शन और हवाला मामले में जैन के खिलाफ जांच चल रही थी। वहीँ यह मामला कोलकाता की कंपनी से जुड़ा बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी अनुसार सत्येंद्र को कल यानी मंगलवार 31 मई को दोपहर 2 बजे राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया जाएगा।
प्राप्त जानकारी अनुसार सत्येन्द्र जैन की गिरफ्तारी की बड़ी वजह यह भी सामने आई है कि वो ED को जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे। बताया जा रहा है कि वे मामले से जुड़ी जानकारियां जांच एजेंसी से छुपा रहे थे। वहीँ अब ED सत्येन्द्र को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड मांगेगी, ताकि हवाला के इस मामले का पता लगाया जा सके। प्राप्त जानकारी अनुसार इस मामले को चलते करीब आठ साल हो गए हैं।