Latest news
स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस

India Living News

Hot News
You are currently viewing किसान आंदोलन के छह माह पूरे होने पर टीकरी, सिंघु और यूपी बॉर्डर पर ‘ब्लैक डे’ मना रहे किसान
farmers-protesting-agricultural-laws-for-6-months-of-agitation-at-up-and-haryana-border

किसान आंदोलन के छह माह पूरे होने पर टीकरी, सिंघु और यूपी बॉर्डर पर ‘ब्लैक डे’ मना रहे किसान

नई दिल्ली : तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में पंजाब, यूपी और हरियाणा समेत कई अन्य राज्यों के किसानों का धरना प्रदर्शन बुधवार को 6 महीने पूरे कर गया। इस बीच किसान आंदोलन के छह माह पूरे होने पर किसान बुधवार को काला दिवस मना रहे हैं। संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से आंदोलन के 6 महीने पूरे होने पर बुधवार को सभी किसानों से अपने घरों व वाहनों पर काले झंडे लगाने की अपील की गई है।

इसके तहत देशभर के सभी धरनास्थलों पर किसान प्रदर्शनकारियों को काली पगड़ी व चुनरी पहनाई जाएगी। आंदोलन के बाबत संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं की मानें को उन्हें मांग मनवाने के लिए सरकार पर दबाव बनाना जरूरी है। वहीं, प्रदर्शन पर भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत का कहना है कि किसान बुधवार को काला दिवस मना रहे है। हम भी तिरंगा लेकर चल रहे हैं। अब 6 महीने हो गए हैं, लेकिन सरकार हमारी नहीं सुन रही है। इसलिए किसान काले झंडे लगा रहे हैं। प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से किया जाएगा। हम COVID प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं। लोग जहां हैं वहां झंडा फहरा रहे हैं।

 

 

source link


Leave a Reply