Latest news
जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम

India Living News

Hot News
You are currently viewing BIG NEWS : दिल्ली के मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास लगी भीषण आग, 27 लोगों की मौत की खबर
BIG NEWS: A massive fire broke out near Delhi's Mundka metro station, 27 killed

BIG NEWS : दिल्ली के मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास लगी भीषण आग, 27 लोगों की मौत की खबर

नई दिल्ली : दिल्ली से बुरी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी अनुसार मुंडका इलाके में एक इलेक्ट्रानिक गोदाम में लगी भीषण आग के कारण 27 लोगों की मौत हो गई। वहीँ दिल्ली दमकल सेवा के उप मुख्य अग्निशमन अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक घटनास्थल पर अग्निशमन का काम पूरा कर लिया गया है। जबकि बचाव अभियान अभी जारी है, इलाके की विशालता को देखते हुए बचाव कार्य में वक्त लगने की आशंका है।

प्राप्त जानकारी अनुसार मुंडका क्षेत्र में मेट्रो के पिलर संख्या 544 के पास आग लगी। वहीँ अभी आग लगने के कारण पता नहीं चल पाया है। आग लगते ही लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी, जिसके बाद करीब 20 से ज्यादा दमकल मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गए।

मिली जानकारी अनुसार आग लगने के बाद वहां अफरातफरी मच गई। प्राप्त जानकारी मुताबिक 26 शवों को इमारत की दूसरी मंजिल से बरामद किया गया है। इमारत के बाहर सैकड़ों लोग जमा हैं। सभी अपने- अपने परिजन की तलाश कर रहे हैं।

 


Leave a Reply