Latest news
स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस

India Living News

Hot News
You are currently viewing सीरम इंस्टीट्यूट ने जारी की कोविशील्ड की रेट लिस्ट, जानिए प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों के लिए कितने रखे गए दाम
serum-institute-of-india-release-new-price-list-of-covishield-vaccine

सीरम इंस्टीट्यूट ने जारी की कोविशील्ड की रेट लिस्ट, जानिए प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों के लिए कितने रखे गए दाम

नई दिल्ली : कोविशील्ड वैक्सीन बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने नए दामों की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें प्राइवेट अस्पतालों और सरकारी अस्पतालों के लिए दाम अलग-अलग रखा गया है। प्राइवेट अस्पतालों को सीरम इंस्टीट्यूट की कोरोना वैक्सीन 600 रुपये में मिलेगी, जबकि सरकारी अस्पतालों को इसकी एक डोज के लिए 400 रुपये चुकाने होंगे। वर्तमान में भारत सरकार ही देश में सभी वैक्सीन की बिक्री और खरीद को नियंत्रित करती है।

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि भारत सरकार के निर्देशों के बाद हम कोविशील्ड वैक्सीन की कीमतों की घोषणा कर रहे हैं। राज्य सरकारों के लिए प्रति डोज की कीमत 400 रुपये और निजी अस्पतालों के लिए प्रति डोज की कीमत 600 रुपये होगी।

इसके अलावा सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने यह भी दावा किया है कि विदेशों में बिकने वाली कोरोना वैक्सीन के मुकाबले कोविशील्ड कापी सस्ती है। सीरम इंस्टीट्यूट के मुताबिक अमेरिकी वैक्सीन की किमत 1500 रिपये प्रति डोज है, जबकि रूसी औऱ चीनी वैक्सीन की किमत 750-750 रुपये प्रति डोज है।

 

source link


Leave a Reply