लुधियाना : खबर है कि थाना सराभा नगर में तैनात एस.एच.ओ. इंस्पेक्टर अमनजोत को एक लाख की रिश्वत मांगने के मामले में तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। वहीँ उनकी जगह नए एस.एच.ओ. इंस्पेक्टर अमरिंदर सिंह को तैनात किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना स्टेट साइबर क्राइम में पोस्टिंग के समय एक शिकायत की जांच के दौरान इंस्पेक्टर अमनजोत के खिलाफ शिकायतकर्ता से पैसे लेने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इस पर पुलिस कमिश्नर लुधियाना मनदीप सिंह सिद्धू ने तुरंत एक्शन लेते हुए इंस्पेक्टर अमनजोत कौर को सस्पेंड कर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं।