Latest news
भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़ फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां

India Living News

Hot News
You are currently viewing Big Breaking : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान इस्लामाबाद हाईकोर्ट से गिरफ्तार
Big Breaking: Former Prime Minister of Pakistan Imran Khan arrested from Islamabad High Court

Big Breaking : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान इस्लामाबाद हाईकोर्ट से गिरफ्तार

इस्लामाबाद : बड़ी खबर है कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को आज इस्लामाबाद हाईकोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी गिरफ्तारी पाकिस्तानी रेंजर्स ने की है। इमरान खान 2 केस में जमानत के लिए हाईकोर्ट पहुंचे थे।

प्राप्त जानकारी अनुसार मंगलवार को इमरान उस समय गिरफ्तार हुए जब वह इस्‍लामाबाद हाई कोर्ट में अपने बायो‍मेट्रिक वेरीफिकेशन के लिए जा रहे थे। पाकिस्‍तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के नेता मुसर्रत चीमा ने दावा किया है कि इमरान को टॉर्चर किया जा रहा है।इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने आरोप लगाया- खान को पीटा जा रहा है। पार्टी ने खून से लथपथ इमरान के वकील का वीडियो भी पोस्ट किया है।

इमरान को भ्रष्‍टाचार केस में गिरफ्तार किया गया है। इस्‍लामाबाद पुलिस की तरफ से ट्वीट कर बताया गया कि इमरान की गिरफ्तारी कादिर ट्रस्‍ट केस में हुई है।

प्राप्त जानकारी अनुसार रविवार को एक रैली में इमरान ने खुफिया एजेंसी ISI की पॉलिटिकल विंग के चीफ फैसल नसीर पर बेहद संगीन आरोप लगाए थे। खान ने कहा था- फैसल मुझे कत्ल करना चाहते हैं। इसमें कुछ अफसर उनका साथ दे रहे हैं। फौज को मजबूरन सामने आकर इन आरोपों को खारिज करना पड़ा।

इसके बाद मंगलवार को लाहौर से इस्लामाबाद रवाना होने से पहले इमरान ने कार से एक वीडियो मैसेज जारी किया। इसमें आरोप दोहराए। कहा- फौज कान खोलकर सुन ले। मैं डरने वाला नहीं हूं और न पाकिस्तान छोड़कर कहीं जाऊंगा। इसके करीब 4 घंटे बाद ही उन्हें इस्लामाबाद हाईकोर्ट के बायोमेट्रिक रूम से शीशे तोड़कर गिरफ्तार कर लिया गया।


Leave a Reply