Latest news
आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार...

India Living News

Hot News
You are currently viewing इटली में ट्रैक्टर के नीचे दबने से पंजाब के युवक की गई जान

इटली में ट्रैक्टर के नीचे दबने से पंजाब के युवक की गई जान

पंजाब : दुखद खबर है कि पंजाब के युवक की इटली में एक हादसे में मौत हो गई। जानकारी अनुसार पंजाब के कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी निवासी की इटली में ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हुई है। यह हादसा उस समय हुआ जब वह खेतों में ट्रैक्टर के पीछे रोटावेटर मशीन लगाकर जमीन को समतल कर रहा था। इस हादसे में गांव ताशपुर में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर लोधी के गांव ताशपुर का मूल निवासी मनजिंदर सिंह सपरिवार लंबे समय से इटली में रह रहा था। जहां कंपानियां के बत्ती पालिया (सलेरनो) के पास इबोली के कंपोलोगो में वह रोटावेटर मशीन एक ट्रैक्टर के पीछे लगाकर खेतों की जमीन समतल कर रहा था। तभी अचानक वह ट्रैक्टर के नीचे आ गया और उसकी मौत हो गई।

मृतक के साथ काम करने वाले मनिंदर सिंह बल ने बताया कि मनजिंदर अकेले खेतों में काम कर रहे थेऔर वह दोपहर को अपने अन्य साथियों के साथ थोड़ी दूर खेतों में आराम करने चले गए। लेकिन थोड़ी देर बाद खेत के मालिक ने उन्हें फोन पर बताया कि मनजिंदर सिंह के साथ हादसा हो गया है। मनजिंदर सिंह अपने परिवार के साथ इटली में रहते थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Leave a Reply