पंजाब : पंजाब कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। आज कांग्रेस के पूर्व विधायक अश्वनी सेखड़ी भाजपा में शामिल हो गए । पंजाब भाजपा के प्रधान सुनील जाखड़ ने अश्वनी सेखड़ी को पार्टी ज्वाइन करवाई है। उन्होंने कहा कि उनके पुराने साथी भाजपा में शामिल हुए हैं।
बता दे अश्ननी सेखड़ी बटाला से 3 बार विधायक रह चुके हैं। बता दें कि पंजाब कांग्रेस से पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, सुनील जाखड़ और जयवीर शेरगिल के बाद अब अश्वनी सेखड़ी बीजेपी का दामन थामा है। पंजाब कांग्रेस से नाराज होकर अश्वनी सेखड़ी ने उक्त फैसला लिया है। इस दौरान जाखड़ ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस अपनी विचारधारा से भटक गई है। कांग्रेस ने निजी हितों के लिए आप के आगे गोडे टेक दिए हैं। कांग्रेस में सिर्फ कुर्सी को लेकर लड़ाई है।