Latest news
जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब के दो बड़े गैंगस्टर जयपाल भुल्लर व जसप्रीत कोलकाता में पुलिस मुठभेड़ में ढेर
Two big gangsters of Punjab Jaipal Bhullar and Jaspreet killed in police encounter in Kolkata

पंजाब के दो बड़े गैंगस्टर जयपाल भुल्लर व जसप्रीत कोलकाता में पुलिस मुठभेड़ में ढेर

कोलकाता/लुधियाना : पंजाब में बीते दिनों जगराओं (लुधियाना) में दो एएसआई के कत्ल के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपित और इनामी गैंगस्टर जयपाल भुल्लर और जसप्रीत जस्सी बुधवार को कोलकाता के राजारहाट-न्यूटाउन में एनकाउंटर में ढेर हो गए। एक बहुमंजिली इमारत के फ्लैट में दोनों रह रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार गैंगस्टर जयपाल भुल्लर और जसप्रीत जस्सी को पुलिस ने मार गिराया है। इसमें पंजाब पुलिस और कोलकाता की लोकल एसटीएफ शामिल थी। हालांकि अपराधियों की तरफ से की गई ताबड़तोड़ फायरिंग में कोलकाता पुलिस के एक अधिकारी घायल हुए हैं।

जिक्रयोग है कि जयपाल भुल्लर ‘ए’ कैटगरी का गैंगस्टर था और पंजाब पुलिस पिछले लंबे समय से उसकी तालाश कर रही थी। गैंगस्टर जयपाल भुल्लर और जस्सी पर हथियारों की तस्करी, नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त समेत कई अन्य गंभीर आरोप भी चल रहे थे। पंजाब पुलिस ने जयपाल पर इनाम भी रखा गया था। इतना ही नहीं इस गैंगस्टर का नाम फाजिल्का के कत्ल कांड में भी सामने आया था।

15 मई को पंजाब के लुधियाना स्थित जगराओं की नई दानामंडी में गैंगस्टरों ने पंजाब पुलिस की टीम पर बड़ा हमला किया था। उन्होंने फायरिंग करके दो असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टरों (एएसआइ) भगवान सिंह और दलविंदरजीत सिंह की हत्या कर दी थी। एक पुलिस कर्मी राजविंदर सिंह की जान बच गई थी। इस मामले में पुलिस ने जयपाल को मुख्य अभियुक्त बनाया था। उसी के बाद से पंजाब पुलिस जयपाल की तलाश में थी।

 

 

source link


Leave a Reply