Latest news
जालंधर हेल्थ केयर एसोसिएशन ने की नई नियुक्तियां, प्रदीप वर्मा और एडवोकेट एकमजोत सिंह गिल को अहम जिम्... पंजाब-चंडीगढ़ में ईडी ने 11 ठिकानों पर की छापेमारी , 1.4 करोड़ रुपये जब्त जालंधर में चिकचिक चौक के पास 2 पक्षों की झड़प में एक्टिवा को लगाई आग चीन का Meta को बड़ा झटका, Manus की 2 अरब डॉलर की डील पर लगाई रोक Exit Poll 2026 : पश्चिम बंगाल में किसका बजेगा डंका ? एग्जिट पोल के नतीजे आये सामने शंभू-अंबाला रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट का मामला सुलझा, हथियारों सहित 4 गिरफ्तार पंजाब के शंभू में रेलवे ट्रैक पर धमाका, विस्फोटक लगाने वाले के उड़े चिथड़े पिकनिक पर गए परिवार के साथ हादसा , नाले के तेज बहाव में बह गया मासूम बच्चा पंजाब में अप्रैल के आखिरी दिनों में बरसेंगे बादल, मौसम विभाग का अलर्ट जारी 'आप' पार्टी को छोड़ते ही हरभजन सिंह की Z+ सिक्योरिटी को मान सरकार ने वापस लिया

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान, 2.85 लाख खेत मजदूर व भूमिहीन किसानों का कर्ज होगा माफ
Big announcement of Punjab government, loan of 2.85 lakh farm laborers and landless farmers will be waived

पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान, 2.85 लाख खेत मजदूर व भूमिहीन किसानों का कर्ज होगा माफ

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने खेत मजदूरों और भूमिहीन किसानों को बड़ी राहत दी है। राज्‍य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य के 2.85 लाख खेत मजदूरों और भूमिहीन किसानों के कर्ज माफी की घोषणा कर दी है। यह कर्ज माफी की राशि 590 करोड़ रुपये होगी। यह घोषणा अगले साल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर की गई है।

कांग्रेस ने 2017 में खेत मजदूरों व भूमिहीन किसानों से यह वायदा किया था। इस राशि को बांटने में सरकार कोई देर नहीं करेगी। मिली जानकारी के अनुसार 20 अगस्त को इस संबंध में राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा। यहां मुख्यमंत्री लाभ पात्रियों को चैक वितरित करेंगे। सरकार ने यह फैसला मंगलवार को ही ले लिया था, लेकिन इसकी घोषणा बुधवार को की गई है।

जानकारी के अनुसार प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों के 2,85,325 सदस्यों को यह राहत देती। प्रति व्यक्ति 20 हजार रुपये का ऋण माफ किया जाएगा। कांग्रेस सरकार ने किसान कर्ज माफी के तहत 5.64 लाख किसानों के 4624 करोड़ रुपये के कर्ज माफ किए थे। इसमें अधिकतम सीमा दो लाख रुपये तक थी।

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि 20 अगस्त को राज्य स्तरीय समारोह दौरान ये चेक जारी किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा प्राथमिक सहकारी सभाओं के 2,85,325 सदस्यों का 590 करोड़ रुपये के ऋण माफ किए जाएंगे और इससे हर सदस्‍य को 20 हजार रुपये की राहत मुहैया होगी। उन्होंने वित्त और सहकारिता विभागों को इस फ़ैसले को ज़मीनी स्तर पर कारगर ढंग से अमल में लाने के लिए प्रक्रिया को अमलीजामा पहनाने के आदेश दिए हैं।

 

 

source link


Leave a Reply