Latest news
चीनी के बाद अब रुला रहा प्याज, कीमत में भारी बढ़ोतरी जालंधर में सफाई कर्मियों की खत्म हुई हड़ताल, सड़कों से हटेगा अब कूड़ा जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया, 494 यात्रियों को पकड़ा गया जापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए , रिक्टर स्केल पर 6.1 तीव्रता मापी गई जालंधर में 10वीं मंजिल से गिरी लड़की , हुई दर्दनाक मौत जालंधर में 72 लाख की लूट की गुत्थी सुलझी , छह आरोपी गिरफ्तार जालंधर में चोरों का आतंक ! 3 जगहों से बाइक चोरी कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जिद के आगे झुकी पुलिस, पैलेट गन केस में दर्ज की FIR जालंधर में पंजाब बंद का रहा असर : कार सवार को थप्पड़ मारने से हुआ विवाद डबल मर्डर : लखनऊ में शख्स ने दिन दहाड़े की पत्नी और बहन की हत्या; बाद में खुद को भी मारी गोली

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब सरकार का बड़ा एलान , राज्य में 18 से 45 वर्ष तक आयु वालों का मुफ्त होगा टीकाकरण
covid-vaccination-vaccination-will-be-free-for-those-between-18-and-45-years-of-age-in-punjab

पंजाब सरकार का बड़ा एलान , राज्य में 18 से 45 वर्ष तक आयु वालों का मुफ्त होगा टीकाकरण

चंडीगढ़ (सनी ): कोरोना की रोकथाम के लिए टीकाकरण अभियान के तहत एक मई से 18 से 45 वर्ष की आयु वाले लोगों को सभी सरकारी अस्पतालों में वैक्सीन की डोज मुफ्त लगाई जाएगी। वीरवार को कोरोना के रिव्यू को लेकर हुई बैठक के बाद मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस बात का एलान किया। कैप्टन ने कहा कि वीरवार को पंजाब को कोविशील्ड की चार लाख डोज मिल गई हैैं और जिलों में भेजी जा रही हैं।

कैप्टन ने रेमडेसिविर और टोसिलजुमांब दवाओं की कालाबाजारी की रिपोर्ट पर कहा कि इन दवाओं के लिए तय किए गए प्रोटोकोल का उचित ढंग से प्रचार किया जाना चाहिए। डब्ल्यूएचओ के अध्ययन ने यह साफ कर दिया है कि इनमें से बहुत सी दवाओं का मरीज की जान बचाने से कोई संबंध नहीं है। कैप्टन ने कहा कि ऐसी दवाओं की खरीद जारी रखनी चाहिए जिसका उपयोग मरीजों के लिए सहायक हो। यह दवाएं सरकारी अस्पतालों में मुहैया करवाई जाएं और जिन निजी अस्पतालों में इनका प्रयोग हो रहा है उन अस्पतालों की मदद भी करनी चाहिए।

 

source link


Leave a Reply