Latest news
सक्षम पंजाब न्यूज पेपर के मुख्य संपादक केवल कृष्ण की पत्नी स्वर्गीय मधुबाला की अंतिम शोक सभा में पहु... गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी पर सख्त कानून लागू, दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास और 25 लाख का जुर्माना नेपाल सरकार ने बढ़ाई सख्ती: भारत से तेल, मछली और दवा समेत कई उत्पादों की 'नो एंट्री' जालंधर में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग: 80 झुग्गियों समेत कई फैक्टिरयां आई चपेट में जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी स्कूल टीचर पर क्लास में Acid Attack, अध्यापक सहित 2 बच्चे आए चपेट में आम आदमी पार्टी के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड Bright Tution Academy के स्टूडेंट्स ने कक्षा 10th CBSE के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये जालंधर में टूर एंड ट्रैवल्स शॉप में नकाबपोश बदमाशों ने की बड़ी लूट MATHS COACHING CENTER के स्टूडेंट्स ने 10TH के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये

India Living News

Hot News
You are currently viewing हो जाएं सावधान , क्यूंकि आपकी इन हरकतों से बैन हो सकता है WhatsApp अकाउंट
Will WhatsApp's free calling service end? rules will change soon

हो जाएं सावधान , क्यूंकि आपकी इन हरकतों से बैन हो सकता है WhatsApp अकाउंट

नई दिल्ली : व्हाट्सएप को यूज़ करते वक़्त आपको कुछ ख़ास बातों का ध्यान रखना चाहिए , नहीं तो आपका व्हाट्सएप अकाउंट बैन भी हो सकता है।दरअसल व्हाट्सएप पर की गई कुछ गलती से आपके अकाउंट को बैन किया जा सकता है। साथ ही आपको जेल भी जाना पड़ सकता है। मिली जानकारी के मुताबिक हाल ही में व्हाट्सएप ने 20 लाख भारतीय अकाउंट को बंद करने का ऐलान किया है। व्हाट्सएप की मानें, दुनियाभर में औसतन हर माह 80 लाख व्हाट्सएप अकाउंट को बंद किया जाता है। आइए जानते हैं कि अकाउंट के बंद होने की क्या वजह रही है।

व्हाट्सएप अकाउंट को दो तरह से स्थायी और अस्थायी तौर पर बंद किया जाता है। स्थायी तौर पर बैन अकाउंट को दोबारा से नहीं एक्टिव किया जा सकेगा। हालांकि अस्थायी तौर पर बंद अकाउंट को रिव्यू के बाद दोबारा से चालू कर दिया जाता है।

स्पैम मैसेज भेजने वालों के खिलाफ व्हाट्सएप सख्त एक्शन लेता है। व्हाट्सएप उन नंबरों को ट्रैक करता है, जिससे दिनभर में हजारों की संख्या में मैसेज भेजे जाते हैं। साथ ही बिना सेव नंबर से आने वाले मैसेज पर भी व्हाट्सएप नजर रखता है। ऐसे व्हाट्सएप अकाउंट को बैन कर दिया जाता है।व्हाट्सएप मैसेज को पढ़ नहीं सकता है। लेकिन व्हाट्सएप से पैसा डबल करने की स्कीम भेजने की शिकायत पर अकाउंट बैन कर दिया जाता है। इसके अलावा पॉर्न खासकर चाइल्स पॉर्न कंटेंट को भेजने पर सीधे अकाउंट को बैन कर देता है। साथ ही इस स्थिति में आपको जेल भी जाना पड़ सकता है।

व्हाट्सएप की तरफ से थर्ड पार्टी ऐप चलाने वाले अकाउंट को बैन कर दिया जाता है। यह अस्थायी बैन होता है। इस तरह व्हाट्सएप यूजर को ओरिजिन ऐप में स्विच होन का मौका देता है। स्विच करने पर दोबारा से अकाउंट को एक्टिव किया जा सकता है। अगर कोई व्हाट्सएप हैक करने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है। कंपनी व्हाट्सएप हैक करने के आरोप में लीगल नोटिस भेज सकती है।

सुरक्षा एजेंसियों की शिकायत पर व्हाट्सएप अकाउंट को बैन कर दिया जाता है। साथ ही सम्प्रदायिक दंगे भड़काने वाले मैसेज फॉरवर्ड करने पर आपके अकाउंट को बैन किया जा सकात है। व्हाट्सएप से किसी फिल्म या अन्य सामग्री की पाइरेसी करने पर आपके अकाउंट को बैन किया जा सकता है।

 

 

source link


Leave a Reply