गैजेट न्यूज़ : आज के समय में इंटरनेट की जरूरत काफी बढ़ती जा रही है। आज के दौर में फोन के अलावा अन्य डिवाइसों को चलाने के लिए भी इंटरनेट की जरूरत पड़ती है, जिसके लिए ज्यादातर लोगों के घरों में वाईफाई राउटर लगे है। वहीँ अगर आपके घर में भी वाईफाई है तो इसके राउटर को लेकर शायद आप इस बात से अनजान होंगे कि इसे रातभर चलाकर रखना खतरनाक साबित हो सकता है।
वाईफाई राउटर रातभर ऑन रहने से आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है। कई ऐसे लोग हैं जो ये जानते ही नहीं कि वाईफाई का राउटर बंद करना भी जरूरी होता है। अगर ऐसा नहीं किया जाता तो इससे कई नुकसान भी हो सकते हैं। तो चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
रातभर वाईफाई का राउटर चलने से इससे निकलने वाले इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेडिएशन कई बीमारियों को बुलावा दे सकते हैं। इसलिए कोशिश करे कि जब आप सो रहे हों तो वाईफाई राउटर को पहले जरूर बंद कर दें। अगर सोने से पहले वाईफाई राउटर को ऑफ नहीं करते हैं तो उस कमरे में सो रहे शख्स को इनसोम्निया की समस्या हो सकती है, जो व्यक्ति में नींद ना आने की समस्या लाता है।