Latest news
अवैध संबंध के शक में पति ने की क्रूरता , पत्नी के काटे दोनों हाथ वाल्मीकि संगठनों द्वारा पंजाब बंद के आह्वान का जालंधर में दिखा पूरा असर 27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद चीन ने अंतरिक्ष में लांच किया हाईटैक AI निगरानी उपग्रह केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया लुधियाना की दमनप्रीत कौर की कनाडा में उसके लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर की हत्या CJP Protest : सुप्रीम कोर्ट के वकील भी आये छात्रों के समर्थन में पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाया वीडियो

India Living News

Hot News
You are currently viewing WhatsApp यूजर्स को झटका, 80 लाख से ज्यादा भारतीय यूजर के अकाउंट किए बैन

WhatsApp यूजर्स को झटका, 80 लाख से ज्यादा भारतीय यूजर के अकाउंट किए बैन

टेक्नोलॉजी : Whatsapp यूजर्स के लिए बड़ी खबर है। वॉट्सऐप ने लाखों अकाउंट्स पर बड़ी कार्रवाई की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार व्हाट्सएप के मालिक मेटा कंपनी ने एक महीन में 84 लाख अकाउंट्स को ब्लॉक कर दिया है।

ऑनलाइन फ्रॉड पर लगाम रखने के लिए मेटा कड़ाई से इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म की निगरानी कर रहा है। दिग्गज इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप पर कंपनी ने 8.4 मिलियन यानी करीब 84 लाख अकाउंट्स को बैन कर दिया है। मेटा की तरफ से यह कार्रवाई धोखाधड़ी और साइबर फ्रॉड जैसे गतिविधियों के चलते की।

एक महीने में 84 लाख से अधिक अकाउंट हुए बैन
कंपनी ने अपनी लेटेस्ट ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट में बताया कि उनसे गलत गतिविधियों और नियमों का पालन न करने वाले अकाउंट्स पर बड़ी कार्रवाई की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 1 अगस्त से 31 अगस्त के बीच कंपनी ने भारत में 84.5 लाख यूजर्स के वॉट्सऐप अकाउंट को बैन किया। कंपनी ने बताया कि नियमों के गंभीर उल्लंघन की वजह से करीब 16.6 लाख अकाउंट्स को तुरंत ही रिमूव कर दिया था जबकि बाकी अकाउंट्स पर कार्रवाई बाद में की गई।

इस वजह से बैन हो सकता है अकाउंट
आपको बता दें कि मेटा कई वजहों से यूजर्स के अकाउंट को डिलीट करती है। अगर यूजर्स बल्क मैसेजिंग, स्पैम या फिर धोखाधड़ी के लिए वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं तो अकाउंट बैन होने की संभावना बहुत अधिक बढ़ जाती है। इसके अलावा भ्रामक जानकारियां फैलाने की वजह से भी मेटा अकाउंट्स को ब्लॉक कर करता है। इसके अलावा अगर आप कानून की नजरों में प्रतिबंधित किसी काम में लिप्त पाए जाते हैं तो भी आपका अकाउंट बैन हो सकता है।


Leave a Reply