Latest news
क्या AI आपकी नौकरी खा जाएगा ? 2026 में सुरक्षित करियर के लिए सीखें ये खास स्किल्स! बड़ी खबर : पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को ईडी ने किया गिरफ्तार स्कूटी स्लिप होने से बाप बेटी के ऊपर से गुजरा रोड रोलर, व्यक्ति की दर्दनाक मौत यूआईडीएआई ने पंजाब में आधार सेवाएं बढ़ाई होशियारपुर, गुरदासपुर और जालंधर में नए आधार सेवा केंद्र स्थ... पंजाब : IT सेक्टर कर्मचारी के घर ED की छापेमारी , 9वीं मंजिल से फेंका कैश से भरा बैग पंजाब में ब्लास्ट मामले पर डीजीपी गौरव यादव ने कहा - इसमें ISI का हाथ होने का शक जालंधर के पंजाब नेशनल बैंक में लॉकर से कस्टमर का गोल्ड चोरी हुआ जालंधर के BSF चौक के पास एक्टिवा में ब्लास्ट , मची अफरा तफरी बंगाल में बीजेपी की बंपर जीत, असम से लेकर तमिलनाडु-केरल तक, 5 राज्यों का हर नतीजा देखिए कलह के चलते गुस्से में आये पति ने पहले पत्नी को मारी गोलियां, फिर खुद की आत्महत्या

India Living News

Hot News
You are currently viewing बड़ी खबर : जम्मू में बॉयफ्रेंड ने चाकू से की अपनी गर्लफ्रेंड की बेरहमी से हत्या
Big news: Boyfriend brutally kills his girlfriend with knife in Jammu

बड़ी खबर : जम्मू में बॉयफ्रेंड ने चाकू से की अपनी गर्लफ्रेंड की बेरहमी से हत्या

जम्मू : जम्मू से दिल दहलाने वाली खबर है। मिली जानकरी अनुसार यहां एक महिला डॉक्टर को उसके बॉयफ्रेंड ने ही चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद युवक ने भी आत्महत्या करने का प्रयास किया।

प्राप्त जानकारी अनुसार महिला डॉक्टर की पहचान डॉ. सुमेधा शर्मा पुत्री कमल किशोर शर्मा निवासी तालाब तिल्लो (जम्मू) के रूप में हुई है वहीं आरोपी डोडा जिले के भद्रवाह निवासी जौहर गनई पुत्र महमूद गनई है। घटना के बाद पुलिस को बताया कि गया कि जौहर गनई ने एक फेसबुक पर पोस्ट लिखा है कि वह कुछ निजी कारणों से अपनी जीवन लीला समाप्त करने जा रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस जम्मू के जानीपुर स्थित जौहर के घर पहुंची जहां महिला डॉक्टर सुमेधा का शव खून से लथपथ पड़ा मिला, जबकि आरोपी के पेट में भी गंभीर चोट आई हुई थी। हालात को देखते हुए पुलिस ने दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया जहां महिला डाॅक्टर मृत घोषित की गई वहीं आरोपी लड़के का इलाज जारी है।

इस मामले की जांच कर रही पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है। सूत्रों के मुताबिक, मृतका सुमेधा शर्मा और आरोपी जौहर के बीच प्रेम संबंध थे। दोनों ने जम्मू के एक डेंटल कॉलेज से बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (BDS) किया था। प्राप्त जानकारी मुताबिक 7 मार्च को सुमेधा जानीपुर में अपने प्रेमी जौहर के घर गई थी जहां दोनों के बीच किसी मुद्दे पर लड़ाई हुई और उस दौरान जौहर ने सुमेधा की हत्या कर दी और फिर उसी चाकू से खुद को भी खत्म करने की कोशिश की।


Leave a Reply