Latest news
जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़ फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका पंजाब की युवती की कनाडा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या 30 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान ! जाने जालंधर में स्कूल-बाजार खुलेंगे या रहेंगे बंद?

India Living News

Hot News
You are currently viewing पुलिस ने किसानों पर बरसाई लाठियां , किसान हुए लहू लुहान , प्रदेश भर में हाईवे और टोल जाम
Police showered sticks on farmers, farmers shed blood, highways and toll jams across the state

पुलिस ने किसानों पर बरसाई लाठियां , किसान हुए लहू लुहान , प्रदेश भर में हाईवे और टोल जाम

करनाल : हरियाणा से बड़ी खबर मिल रही है। यहाँ भाजपा नेताओं को रोकने जा रहे किसानों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया है। मिली जानकारी अनुसार करनाल में घरौंडा के नज़दीक बसताड़ा टोल प्लाजा पर पुलिस ने किसानों पर लाठियां बरसाईं । प्राप्त जानकारी मुताबिक यहां किसानों ने टोल पर दो-दो क्रॉसिंग छोड़कर बाकी रास्तों को बंद कर दिया था। वहां लाठीचार्ज में कई किसानों का सिर फूटा और वो लहू लुहान हुए ।वहीँ करनाल में किसानों पर हुए लाठीचार्ज के बाद प्रदेशभर में हाईवे और टोल जाम कर दिए गए हैं। इसके बाद किसान नेता गुरनाम चढ़ूनी बसताड़ा टोल प्लाजा पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि जब तक गिरफ्तार किसानों को रिहा नहीं किया जाता, तब तक सभी रोड और टोल प्लाजा जाम रहेंगे।

इसके बाद हिसार-दिल्ली हाईवे पर किसानों ने रामायण टोल को जाम कर दिया। वहीँ हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। पुलिस ने वाहनों को दुरी तरफ से डाइवर्ट करना शुरू किया है। इसके अलावा प्राप्त जानकरी मुताबिक करनाल में जींद चौक, बसताड़ा टोल, निसिंग और जलमाना गांव में भी जाम लगा दिया गया है। इसके अलावा रोहतक में मकड़ौली टोल पर किसानों ने जाम लगाया।

वहीँ नरवाना में बदोवाल टोल प्लाजा भी किसानों ने जाम कर दिया । वहीँ कैथल के NH-152 पर तितरम मोड़, कैथल से चीका मार्ग पर भागल गांव, पटियाला मार्ग पर हांसी-बुटाना नहर पर चीका में किसानों ने जाम लगाया। इसके अलावा फतेहाबाद के ढाणी गोपाल चौक पर किसानों द्वारा रोड जाम किया गया। वहीँ जींद-करनाल हाईवे भी जाम किया गया।

मिली जानकारी अनुसार सिरसा में किसानों ने रोड जाम करने शुरू किए। इसके अलावा अंबाला में किसानों ने नेशनल हाईवे जाम किया। वहीँ अमृतसर-दिल्ली, दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे जाम किया। जिस वजह से हाईवे पर वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गईं। इसके बाद पुलिस ने अफरा तफरी में रूट डायवर्ट किया।

 


Leave a Reply