जोधपुर : राजस्थान की जोधपुर जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे धर्मगुरु आसाराम बापू को राजस्थान हाईकोर्ट ने सात दिन की पैरोल दी है।
राजस्थान हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र में इलाज के लिए आसाराम बापू को यह पेरोल दी है। आपको बता दें कि 31 अगस्त 2013 को आसाराम बापू की गिरफ्तारी हुई थी। बता दे 85 वर्षीय आसाराम बापू 2013 से जोधपुर जेल में बंद हैं। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आसाराम को जोधपुर पुलिस ने वर्ष 2013 में इंदौर से गिरफ्तार किया था। आरोप था कि आसाराम ने अपने आश्रम में ही एक किशोरी छात्रा का यौन उत्पीड़न किया था। इस मामले में पांच साल की लंबी सुनवाई के बाद 25 अप्रैल 2018 में कोर्ट ने आसाराम को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।














