Latest news
पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट

India Living News

Hot News
You are currently viewing मोदी सरकार का किसानों को एक और तोहफा, अब पराली जलाना नहीं होगा अपराध
Another gift of Modi government to farmers, now burning stubble will not be a crime

मोदी सरकार का किसानों को एक और तोहफा, अब पराली जलाना नहीं होगा अपराध

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का ​ऐलान बीते दिनों किया था। इसके बाद भी किसानों का आंदोलन जारी है। हालाँकि किसान MSP पर कानून समेत अन्य मुद्दों पर मांग करते हुए दिल्ली के बॉर्डर पर डटे हुए हैं। कल ही यानी 26 नवंबर को किसान आंदोलन के एक वर्ष पूरे हुए हैं। किसान आंदोलन के बीच मोदी सरका ने एक और बड़ा निर्णय लिया है।

अब पराली जलाना अपराध की श्रेणी में नहीं आएगा। शनिवार को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने इसका ऐलान किया है। कृषि मंत्री ने कहा कि किसान संगठनों की ये बड़ी मांग थी, जिसको आज केंद्र सरकार ने मान लिया है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने दस दिसंबर 2015 को फसल अवशेषों पर जलाने का प्रतिबंध लगा दिया था।

पराली जलाने पर कानूनी कार्रवाई की जाती थी और आर्थिक वसूली भी होती थी। इस दौरान उन्होंने किसानों से आंदोलन समाप्त करने की अपील की। साथ ही कहा कि कृषि कानूनों को वापस लेने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। किसान बड़े मन का परिचय दें। PM की घोषणा का आदर करें और अपने-अपने घर लौटना सुनिश्चित करें।

 


Leave a Reply