Latest news
जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका पंजाब की युवती की कनाडा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या 30 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान ! जाने जालंधर में स्कूल-बाजार खुलेंगे या रहेंगे बंद? AAP पार्टी ने जालंधर नॉर्थ हलके में किया बड़ा बदलाव, दिनेश ढल्ल को हटाया , इस नेता को बनाया इंचार्ज चीन में भूकंप के तेज झटके , धूल के बड़े गुबार से दहले लोग ਪਟਿਆਲਾ ਦੇ ਚਹਿਲ ਪਿੰਡ ਦੀ ਮਾਧਵ ਫੈਕਟਰੀ ਪਾਰਕਿੰਗ ਤੋਂ ਸਕ੍ਰੈਪ ਨਾਲ ਭਰਿਆ ਟਰੱਕ ਗਾਇਬ: 3 ਦਿਨ ਬਾਅਦ ਵੀ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹੱਥ... अवैध संबंध के शक में पति ने की क्रूरता , पत्नी के काटे दोनों हाथ वाल्मीकि संगठनों द्वारा पंजाब बंद के आह्वान का जालंधर में दिखा पूरा असर 27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद

India Living News

Hot News
You are currently viewing प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए डिजिटल हेल्थ मिशन का किया शुभारंभ
Prime Minister Narendra Modi launched the Digital Health Mission through video conferencing on Monday

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए डिजिटल हेल्थ मिशन का किया शुभारंभ

नई दिल्ली : प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन का वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा इस सुविधा से स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव आएगा। वहीँ PM मोदी ने कहा कि बीते 7 वर्षों में देश की स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने का जो अभियान चल रहा है, और वह आज से एक नए चरण में प्रवेश कर रहा है।

प्रधान मंत्री ने कहा मुझे खुशी है कि आज से आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन भी पूरे देश में शुरू किया जा रहा है। इससे देश के गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों के इलाज में होने वाली दिक्कतों को दूर करने में ये बहुत बड़ी भूमिका निभाएगा।

उन्होंने कहा इस सुविधा से सभी नागरिकों का हेल्थ रिकार्ड सुरक्षित रहेगा। वहीँ पीएम ने बताया , आयुष्मान भारत- डिजिटल मिशन, अब पूरे देश के अस्पतालों के डिजिटल हेल्थ सोल्यूशंस को एक दूसरे से कनेक्ट करेगा। और वहीँ इसके तहत देशवासियों को अब एक डिजिटल हेल्थ आईडी मिलेगी। और इससे हर नागरिक का हेल्थ रिकार्ड डिजिटली सुरक्षित भी रहेगा।

PM मोदी ने कहा कि 130 करोड़ आधार नंबर, 118 करोड़ मोबाइल सब्सक्राइबर, लगभग 80 करोड़ इंटरनेट यूजर्स, करीब 43 करोड़ जनधन बैंक खाते इतना बड़ा कनेक्टेड इंफ्रास्ट्रक्चर पूरी दुनिया में कहीं भी नहीं है। उन्होंने कहा ये डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर राशन से लेकर प्रशासन तक को तेज, पारदर्शी तरीके से सामान्य भारतीय तक पहुंचा रहा है।

 


Leave a Reply