Latest news
भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़ फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां

India Living News

Hot News
You are currently viewing स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के लेडीज क्लब की अध्य्क्ष अनीता खरा ने अंध विद्यालय में बच्चों को ज़रूरत की वस्तुएँ भेंट की
Anita Khara, President, Ladies Club of State Bank of India presented necessities to the children in the blind school

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के लेडीज क्लब की अध्य्क्ष अनीता खरा ने अंध विद्यालय में बच्चों को ज़रूरत की वस्तुएँ भेंट की

अमृतसर : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा मानवता के प्रति पहल करते हुए आज स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के लेडीज क्लब की अध्य्क्ष अनीता खरा जो कि एसबीआई के चेयरमैन दिनेश खरा की धर्मपत्नी है उनके नेतृत्व में मुंबई से अमृतसर आ कर अन्ध विद्यालय में बच्चों को ज़रूरत की कुछ वस्तुएँ भेंट करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अश्वनी भाटिया एमडी एसबीआई की धर्म पत्नी पूनम भाटिया सहित क्लब की सभी सीनियर मेंबर मौजूद थी।

अंध विद्यालय पहुंचने पर उनका स्वागत सेक्रेटरी अरुण कपूर द्वारा किया गया और सब को अंध विद्यालय का दौरा करवा कर कार्यप्रणाली के बारे में अवगत कराया गया । इस अवसर पर स्वागत के लिए बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। श्रीमती अनिता ने बच्चों की परफॉर्मेंस की तारीफ करते हुऐ कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में नया जीवन व स्फूर्ति भर देते हैं। श्रीमती पूनम भाटिया ने कहा कि हर व्यक्ति को मानवता के प्रति अपनी जिम्मेवारी को समझना चाहिए और ऐसे कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर भाग लेना चाहिए।

क्लब द्वारा अंध विद्यालय को स्टील की चार अलमारियां,चार कंप्यूटर, कपड़े व जरूरत की अन्य वस्तुएं भेंट की गई। कार्यक्रम की सफलता में एसबीआई लोकल स्टाफ का भरपूर योगदान रहा। अंत में अंध विद्यालय के जॉइंट सेक्रेटेरी डॉ केके भल्ला ने आए सभी अतिथियों का आभार जताया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय गान गाया गया।

 


Leave a Reply