Latest news
नेपाल में भीषण बाढ़ से मची तबाही, गांव-पुल-गाड़ियां सब बह गए हरियाणा में दिन दहाड़े बुटीक संचालिका की गला काटकर हत्या , घटना CCTV में हुई कैद जालंधर में पत्रकार से हथियारों के बल पर लूट की वारदात , लुटेरे सोने की दो अंगूठियां और कैश लेकर फरार जालंधर में भगवान महावीर मार्ग का भव्य उद्घाटन, इंसानियत दा फैन एसोसिएशन ने स्मृति स्तंभ शहरवासियों क... जालंधर के मॉडल टाउन में दो कारों की टक्कर , इनोवा कार दुकान में जा घुसी 27 अगस्त को पंजाब बंद : जाने क्या रहेगा खुला और क्या रहेगा बंद चीनी के बाद अब रुला रहा प्याज, कीमत में भारी बढ़ोतरी जालंधर में सफाई कर्मियों की खत्म हुई हड़ताल, सड़कों से हटेगा अब कूड़ा जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया, 494 यात्रियों को पकड़ा गया जापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए , रिक्टर स्केल पर 6.1 तीव्रता मापी गई

India Living News

Hot News
You are currently viewing फल विक्रेता काे थप्पड़ मारना पुलिस वालों को पड़ा महंगा , वीडियो वायरल होने के बाद हुई कार्यवाही
sho-and-asi-of-talwandi-sabo-police-station-suspended-for-slapping-street-vendor

फल विक्रेता काे थप्पड़ मारना पुलिस वालों को पड़ा महंगा , वीडियो वायरल होने के बाद हुई कार्यवाही

तलवंडी साबो (बठिंडा) : कोविड नियमों का उल्लंघन कर रहे एक फल विक्रेता काे थप्पड़ मारना पुलिस वालाें काे महंगा पड़ गया। करीब एक सप्ताह पहले थप्पड़ मारने की वीडियो इंरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला पुलिस मुखी बठिंडा ने तलवंडी साबो थाने के एसएचओ अवतार सिंह और एएसआइ बूटा सिंह को सस्पेंड करते हुए लाइन हाजिर होने के आदेश जारी किए हैं।

गौरतलब है कि कोविड हिदायतों का उल्लंघन करने पर थाना प्रभारी की तरफ से तलवंडी साबो शहर में फलों की रेहड़ी लगाने वाले एक विक्रेता काे थप्पड़ मारने का मामला सामने आया था। मिली जानकारी के मुताबिक उक्त थानेदार ने फल विक्रेता को थप्पड़ मारने के बाद हवालात में बंद कर दिया था।

इसके विरोध में बीकेयू उगराहां इकाई तलवंडी साबो की तरफ से थाने के आगे धरना लगाया गया था। इस मामले की वीडियो वायरल होने के बाद थाना प्रभारी अवतार सिंह और एएसआइ बूटा सिंह को सस्पेंड करके लाइन हाजिर कर दिया हैं।

 

 

source link


Leave a Reply