Latest news
जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन

India Living News

Hot News
You are currently viewing अमिताभ बच्चन ने दिल्ली के गुरु तेग बहादुर कोविड केयर सेंटर को दिए 2 करोड़ रुपए
amitabh-bachchans-alleged-letter-written-to-akal-takht-came-10-years-ago-surrounded-by-amritsar-old-letter-on-the-charge-of-being-anti-sikh-witness-again

अमिताभ बच्चन ने दिल्ली के गुरु तेग बहादुर कोविड केयर सेंटर को दिए 2 करोड़ रुपए

नई दिल्ली (अनिल ) : कोरोना वायरस का कहर देशभर में देखने को मिल रहा है। इस वायरस की वजह से कई लोगों ने अपने करीबियों को खो दिया है। फिलहाल कोरोना की दूसरी लहर चल रही है। लेकिन जल्द ही तीसरी लहर आने की बातें भी सामने आ रही हैं। ऐसे समय में कई लोग एक दूसरे की मदद के लिए भी आगे आ रहे हैं। अभिनेता सोनू सूद कोरोना वायरस की शुरुआत के साथ ही लोगों की मदद कर रहे हैं।

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी लोगों की मदद के लिए आगे आएं हैं। अमिताभ बच्चन ने हाल ही में दिल्ली के एक गुरुद्वारे को जिसे कोविड सेंटर में तब्दील किया गया है, उसमें दान किया है। इतना ही नहीं अमिताभ रोज उस कोविड सेंटर में फोन कर वहां की सुविधाओं का जायजा लेते हैं। इस बात की जानाकरी दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने दी है।

शिरोमणी अकाली दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनजिंदर सिंह सिरसा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘सिख महान हैं, सिखों की सेवा को सलाम… यह शब्द थे अमिताभ बच्चन जी के जब उन्होंने श्री गुरु तेग बहादुर कोविड केयर फैसिलिटी के लिए 2 करोड़ रुपये का योगदान दिया। दिल्ली ऑक्सीजन के लिए जूझ रही है, अमिताभ जी ने करीब रोजाना मुझे फोन करके फैसिलिटी के बारे में जायजा लिया है।
गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन साल 2020 में भी मदद के लिए आगे आए थे। उन्होंने लोगों को खाने के पैकेट भी लोगों को बांटे थे।

 

source link


Leave a Reply