Latest news
CJP PROTEST : संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज PM आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता , केंद्र सरकार के सामने रखीं ये मांगें जालंधर में 24 जुलाई को भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा, पत्रकार संस्था (DMA) को विशेष निमंत्रण फिट होने के बावजूद भी पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक , युवाओं को दी खास सलाह अमृतसर में थार गाडी के अंदर मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप जालंधर के सनप्रीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांधी थी पटियाला शाही पगड़ी नेपाल में भूकंप के झटके ; 5.0 तीव्रता के भूकंप से लोगों में फैली दहशत अमृतसर में 70 साल के बुजुर्ग पर आवारा कुत्तों ने किया हमला , हुई मौत भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाकर अस्पताल में शिफ्ट किया जालंधर जिले के सभी पोलिंग स्टेशनों पर 19 जुलाई 2026 को वोटर लिस्ट के SIR 2026 के तहत स्पेशल कैंप आयो...

India Living News

Hot News
You are currently viewing शाहरुख खान की ‘जवान’ मूवी ने ‘गदर 2’ को नंबर वन की कुर्सी से हटाया
Shahrukh Khan's 'Jawaan' movie removes 'Gadar 2' from number one position

शाहरुख खान की ‘जवान’ मूवी ने ‘गदर 2’ को नंबर वन की कुर्सी से हटाया

बॉलीवुड : खबर है कि फिल्म अभिनेता सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ की कमाई से सजा नंबर वन हिंदी मूवी का ताज अब उतर गया है। शाहरुख खान अभिनीत फिल्म ‘जवान’ ने गुरुवार को शानदार कमाई करते हुए हिंदी में रिलीज हुई फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई करने का तमगा अपने नाम कर लिया है। फिल्म को रिलीज हुए तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं और ताजा रुझान बताते हैं कि अभी ये फिल्म सिनेमाघरों मे कम से कम तीन हफ्ते और अच्छी कमाई कर सकती है।

जन्माष्टमी के दिन रिलीज हुई शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, नयनतारा औऱ विजय सेतुपति अभिनीत फिल्म ‘जवान’ को रिलीज हुए 23 दिन हो चुके हैं।रिलीज के 22वें दिन तक फिल्म ‘जवान’ सभी भाषाओं को मिलाकर कुल 581.90 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। फिल्म के हिंदी संस्करण ने इस दौरान कुल 525.10 करोड़ रुपये की कमाई की।

इससे पहले 11 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म ‘गदर 2’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर बुधवार तक 524.75 करोड़ रुपये कमाकर हिंदी में सबसे ज्यादा कमाई करने का तमगा हासिल किया था।


Leave a Reply