Latest news
खड़ी कार में बैठा था 25 साल का युवक, अचानक Airbag खुलने से गई जान पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त

India Living News

Hot News
You are currently viewing Airtel के बाद अब Jio ने एलन मस्क की SpaceX से मिलाया हाथ, भारत में स्टारलिंक का रास्‍ता साफ

Airtel के बाद अब Jio ने एलन मस्क की SpaceX से मिलाया हाथ, भारत में स्टारलिंक का रास्‍ता साफ

नई दिल्‍ली : जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड (जेपीएल) और एलन मस्क की स्पेसएक्स ने भारत में स्टारलिंक की ब्रॉडबैंड इंटरनेट सर्विस उपलब्ध कराने के लिए समझौता किया है। इस समझौते के बाद अब भारत के ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों सहित पूरे देश में सैटेलाइट आधारित ब्रॉडबैंड सेवाएं मिलने लगेंगी। इससे उन दुर्गम इलाकों को भी आसानी से कनेक्ट किया जा सकेगा जहां कनेक्टिविटी पहुंचाना मुश्किल काम है। समझौते में शामिल कंपनियों में से एक जियो जहां दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल ऑपरेटर है तो वहीं स्टारलिंक दुनिया का अग्रणी लो अर्थ ऑर्बिट सैटेलाइट कॉन्स्टेलेशन ऑपरेटर है। ज‍ियो से पहले मंगलवार को एयरटेल ने एलन मस्‍क की स्‍टारल‍िंंक से कोलैबरेशन करने का ऐलान क‍िया था। खास बात यह है क‍ि भारत में स्‍टारल‍िंंक के दो ही प्रमुख प्रति‍द्वंद्वी हैं। दोनों से ही स्‍टारल‍िंंक ने हाथ म‍िला ल‍िया है।

यह करार ऐसे समय में हुआ है जब भारती एयरटेल ने भी हाल ही में Starlink के साथ एक समझौता किया था। हालांकि इन दोनों समझौतों को भारतीय सरकार की मंजूरी मिलनी बाकी है। सरकार की स्वीकृति के बाद ही Starlink भारत में अपनी इंटरनेट सेवाएं शुरू कर पाएगा।


Leave a Reply