Latest news
जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़ फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका पंजाब की युवती की कनाडा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या 30 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान ! जाने जालंधर में स्कूल-बाजार खुलेंगे या रहेंगे बंद?

India Living News

Hot News
You are currently viewing IMD Red Alert : 12, 13, 14 जून के बीच इन राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी

IMD Red Alert : 12, 13, 14 जून के बीच इन राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी

नेशनल न्यूज़ : अगर आप दिल्ली-एनसीआर या उत्तर भारत के किसी राज्य में हैं, तो आने वाले कुछ दिन आपके लिए बेहद चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। बता दे भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। अनुमान है कि इस हफ्ते तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच सकता है, जिससे हालात खतरनाक हो सकते हैं।

IMD के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली और एनसीआर के ज्यादातर हिस्सों में हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी। पहले मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया था, लेकिन तापमान में अचानक तेजी और गर्म हवाओं के चलते इसे बदलकर रेड अलर्ट कर दिया गया है। यह चेतावनी विशेष रूप से 12 और 13 जून के लिए जारी की गई है, जब गर्मी चरम पर पहुंच सकती है।

हीटवेव का असर कम से कम दो दिन और देखने को मिलेगा। विशेषज्ञों के अनुसार तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। इसके चलते लू चलने की संभावना भी बनी हुई है। दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, चंडीगढ़ के लिए भी रेड अलर्ट जारी किया गया है। 11 और 12 जून को इन इलाकों में गर्मी सबसे ज्यादा होगी।

सुझाव: गर्मी से ऐसे बचें

दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें

पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और हाइड्रेटेड रहें

हल्के और ढीले कपड़े पहनें

बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें


Leave a Reply