जालंधर : जालंधर के अमृत विहार गोलीकांड मामले को पुलिस ने 24 घंटे में सुलझा लिया है।प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस कमिशनर कुलदीप चाहल के आदेशों के तहत डीसीपी जसकरण सिंह तेजा, एडीसीपी कंवलप्रीत सिंह चाहल, एसीपी नॉर्थ दमनवीर सिंह की निगरानी में पुलिस स्पेशल यूनिट के इंचार्ज इंस्पेक्टर इंदरजीत सिंह और थाना नंबर 1 के एसएचओ जतिंदर कुमार ने अपनी टीमों ने कल छात्र से बाइक छीनने और गोलियां चलाने के मामले में आरोपियों को काबू किया है। बता दे न्यू अमृत विहार में गोलियां चलाकर छात्रों से बाइक छीन लुटेरे फरार हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने 4 लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इनसे 2 पिस्तौल 32 बोर, 4 जिंदा रौंद, एक रिवाल्वर 32 बोर, 5 जिंदा रौंद, एक देसी कट्टा 12 बोर, एक कारतूस 12 बोर, पल्सर बाइक नंबर पीबी 08 डीडब्ल्यू 2209 के साथ-साथ छात्रों से छीना हुआ बाइक पैशन-प्रो पीबी-02डीएम-9386 बरामद किया गया है।
बता दे लुटेरों ने न्यू अमृत बिहार में फायरिंग करके दहशत मचा दी थी। लुटेरों ने वहां पर एक मोटरसाइकिल को टक्कर मारी थी। जिससे बाइक सवार नीचे गिर गया। जब उसने विरोध किया तो लुटेरों ने हवाई फायरिंग शुरू कर दी।
इसके बाद लुटेरों ने अपना मोटरसाइकिल वहीं पर छोड़ दिया और स्कूल से घर जा रहे छात्रों को रोककर उनका बाइक छीनकर फरार हो गए। आरोपियों की पहचान जोतनाथ उर्फ काका मूल निवासी शेखूपुरा हाल निवासी प्रीत नगर कपूरथला, विकास कुमार उर्फ बिल्ला निवासी अवतार पुर (ढिलवां) कपूरथला, बोबी निवासी बस्ती बावा खेल जालंधर, अजय कुमार उर्फ अजू पुत्र विनोद कुमार निवासी राजा गार्डन बस्ती बावा खेल जालंधर रूप में हुई है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चारों लुटेरों को कोर्ट में पेश कर इनका रिमांड लिया जाएगा। रिमांड के दौरान से इनसे गहराई से पूछताछ की जाएगी। फिलहाल पकड़ने के बाद की गई प्राथमिक पूछताछ में लुटेरों ने 20 लूट की वारदातें कबूल की हैं।