जलंधर : आपको बता दे जालंधर उपचुनाव के वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से जारी है। मतगणना कपूरथला रोड पर स्थित डायरेक्टर लैंड रिकॉर्ड एंड स्पोर्ट्स कॉलेज कॉम्प्लेक्स में बनाए गए काउंटिंग सेंटर में हो रही है। शुरुआत बैलेट पेपर काउंटिंग से हुई है, जिसमें AAP पहले व कांग्रेस दूसरे नंबर पर चल रही।
काउंटिंग के दौरान आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील रिंकू की लीड बढ़ रही है। इस वक्त वह कांग्रेस से करीब 4 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। इस सीट पर AAP और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला चल रहा है।
लाइव अपडेट्स:-
6वें राउंड में AAP को 1570 वोटों की लीड। दूसरे स्थान पर अभी भी कांग्रेस है। 6वें राउंड में AAP की लीड गिरी है। पांचवें राउंड में AAP को 1961 वोटों की लीड। दूसरे स्थान पर कांग्रेस बरकरा। चौथे राउंड में AAP. की लीड हुई कम। AAP 1861 वोटों से आगे। AAP के सुशील कुमार को 17098 और कांग्रेस की कर्मजीत कौर चौधरी को 15237 वोटें। तीसरे राउंड में AAP को 2776 वोटों की लीड। दूसरे स्थान पर कांग्रेस बरकरार। अकाली दल तीसरे स्थान पर। दूसरे राउंड में AAP को 2680 वोटों की लीड। जबकि दूसरे स्थान पर कांग्रेस है। अकाली दल तीसरे स्थान पर है। पहले राउंड में AAP के उम्मीदवार सुशील रिंकू 720 वोटों से आगे रहे।