Latest news
पंजाब की युवती की कनाडा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या 30 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान ! जाने जालंधर में स्कूल-बाजार खुलेंगे या रहेंगे बंद? AAP पार्टी ने जालंधर नॉर्थ हलके में किया बड़ा बदलाव, दिनेश ढल्ल को हटाया , इस नेता को बनाया इंचार्ज चीन में भूकंप के तेज झटके , धूल के बड़े गुबार से दहले लोग ਪਟਿਆਲਾ ਦੇ ਚਹਿਲ ਪਿੰਡ ਦੀ ਮਾਧਵ ਫੈਕਟਰੀ ਪਾਰਕਿੰਗ ਤੋਂ ਸਕ੍ਰੈਪ ਨਾਲ ਭਰਿਆ ਟਰੱਕ ਗਾਇਬ: 3 ਦਿਨ ਬਾਅਦ ਵੀ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹੱਥ... अवैध संबंध के शक में पति ने की क्रूरता , पत्नी के काटे दोनों हाथ वाल्मीकि संगठनों द्वारा पंजाब बंद के आह्वान का जालंधर में दिखा पूरा असर 27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद चीन ने अंतरिक्ष में लांच किया हाईटैक AI निगरानी उपग्रह केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब उपचुनाव में AAP ने 3 सीटाें पर की जीत हासिल , कांग्रेस की झोली में 1 सीट, भाजपा का खाता भी नहीं खुला

पंजाब उपचुनाव में AAP ने 3 सीटाें पर की जीत हासिल , कांग्रेस की झोली में 1 सीट, भाजपा का खाता भी नहीं खुला

पंजाब : पंजाब विधानसभा की 4 सीटों पर उपचुनाव के रिजल्ट आ गए है। चुनावों में डेरा बाबा-नानक, चब्बेवाल, गिद्दड़बाहा में आम आदमी पार्टी ने भारी मतों से शानदार जीत हासिल की है जबकि बरनाला से कांग्रेस विजयी रही है और वहीँ भाजपा का खाता भी नहीं खुल सका। एक नजर डालते है रिज्लट पर…….

गिद्दड़बाहा
विधानसभा क्षेत्र गिद्दड़बाहा में आम आदमी पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की है। यहां आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों ने 21801 वोटों के भारी अंतर से जीत हासिल की है। डिंपी ढिल्लों को 71198 वोट मिले, जबकि कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की पत्नी अमृता वड़िंग 49397 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं और उन्हें भारी अंतर से हार का सामना करना पड़ा। इस विधानसभा क्षेत्र में मनप्रीत सिंह बादल की हालत सबसे पतली रही है, जिन्हें मात्र 12174 वोटों से ही सब्र करना पड़ा। यहां भाजपा उम्मीदवार मनप्रीत बादल की जमानत जब्त हो गई है।

बरनाला
बरनाला सीट से कांग्रेस के कुलदीप सिंह काला ढिल्लों ने 2157 वोटों से जीत हासिल की है। यहां से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरिंदर सिंह धालीवाल शुरुआती रुझानों में आगे चल रहे थे, लेकिन चौथे राउंड में कांग्रेस उम्मीदवार कुलदीप सिंह काला ढिल्लों 360 वोटों से आगे हो गए और यह बढ़त लगातार बढ़ती गई। अब कुलदीप सिंह काला ढिल्लों 2157 वोटों से जीत गए हैं।

डेरा बाबा नानक
इस सीट पर AAP के गुरदीप रंधावा ने कांग्रेस की जतिंदर कौर रंधावा और भाजपा के रवि करण सिंह काहलों को हराकर जीत हासिल की है। इस सीट पर AAP उम्मीदवार गुरदीप सिंह रंधावा 5722 वोटों से जीत गए हैं। (आप) को अब तक 59,004 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी जतिंदर कौर रंधावा 53322 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं और बीजेपी तीसरे स्थान पर है। बीजेपी उम्मीदवार रवि करण सिंह काहलों को 6,449 वोट मिले।

चब्बेवाल
चब्बेवाल से आम आदमी पार्टी के इशांक कुमार चबेवाल जीत गए हैं। इशांक कुमार चब्बेवाल को अब तक 51904 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी रंजीत कुमार दूसरे स्थान पर रहे हैं और उन्हें 23214 वोट मिले हैं और बीजेपी तीसरे स्थान पर चल रही है। बीजेपी प्रत्याशी सोहन सिंह ठंडल को 8692 वोट मिले है।


Leave a Reply