Latest news
VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में कबड्डी मैच के दौरान खिलाड़ी को आया हार्ट अटैक, हुई मौत

पंजाब में कबड्डी मैच के दौरान खिलाड़ी को आया हार्ट अटैक, हुई मौत

फतेहगढ़ साहिब : पंजाब में कबड्डी मैच के दौरान खिलाड़ी को हार्ट अटैक आने की खबर है। गांव रुपालहेड़ी पंचायत की ओर से करवाए जा रहे कबड्डी टुर्नामेंट के दौरान एक खिलाड़ी की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। जो कि संगरूर जिले का भवानीगढ़ के पास रहने वाला बिट्टू बलिहाल था।

आयोजकों की ओर से हरप्रीत सिंह ने बताया कि उनके गांव में चल रहे कबड्डी मुकाबलों में शुक्रवार को उक्त खिलाड़ी भी शामिल था। इस दौरान जब वह विरोधी टीम के एरिया में रेड डालने गया तभी उसका सांस फूलने के साथ हार्ट अटैक आ गया तथा धरती पर गिर गया। जिसे तुरंत एक नीजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि युवा खिलाड़ी की मौत पर सभी आयोजकों व पंचायत ने गहरे शोक जताया। गांव के लोगों ने फैसला लिया है कि मृतक खिलाड़ी के परिवार की आर्थिक मदद सभी के सहयोग से उसके भोग मौके की जाएगी।


Leave a Reply