Latest news
स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब के इस शहर में हुआ दिल दहलाने वाला हत्याकांड, पत्नी, बेटा, बहू व पोते की हत्या कर भागा प्रापर्टी डीलर
A shocking massacre in this city of Punjab, property dealer escaped after killing wife, son, daughter-in-law and grandson

पंजाब के इस शहर में हुआ दिल दहलाने वाला हत्याकांड, पत्नी, बेटा, बहू व पोते की हत्या कर भागा प्रापर्टी डीलर

लुधियाना (अनुराग ): लुधियाना के हंबड़ा रोड स्थित मयूर विहार इलाके में 70 वर्षीय व्यक्ति ने पत्नी, अपने प्रापर्टी डीलर बेटे, बहू व पोते की तेजधार हथियारों से निर्मम हत्या कर दी व फरार हो गया । भागने की हड़बड़ी में उसकी कार एक दीवार से टकरा गई और उसमें आग लग गई।आरोपित उसे छोड़ कर पैदल ही फरार हो गया।घटना का पता चलते ही पुलिस के अधिकारी फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट, डाग स्कवायड व फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी।

मृतकों की पहचान प्रापर्टी डीलर आशीष सुंदा, उसकी पत्नी गरिमा सुंदा, मां सुनीता सुंदा तथा 13 साल के बेटे साकेत के रूप में हुई। सूचना मिलने के बाद वहां पहुंची थाना पीएयू पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ कर अंदर देखा तो वहां सभी के शव पड़े मिले। मृतकों के शरीर पर तेजधार हथियारों के गहरे घाव हैं।

एसीपी वेस्ट गुरप्रीत सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने पर पता चला कि उक्त हत्या परिवार के मुखिया राजव सुंदा ने ही की है। सुबह सात बजे इस हत्याकांड को अंजाम देने के बाद से वो फरार है। पुलिस की टीमें उसकी तलाश में रेड कर रही हैं।

 

source link


Leave a Reply