Latest news
मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या पंजाब में कार क्रॉसिंग को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक युवक की मौत पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालन्धर में महिला की हत्या करने वाले आरोपियों को पुलिस ने कुछ ही घंटो में किया गिरफ्तार
The police arrested the accused who killed the woman in Jalandhar within a few hours.

जालन्धर में महिला की हत्या करने वाले आरोपियों को पुलिस ने कुछ ही घंटो में किया गिरफ्तार

जालंधर : जालंधर पुलिस ने लूट की बारदात से लुटेरों द्वारा घर के अंदर जाकर महिला की हत्या करने वाले मामले को पुलिस ने कुछ ही घंटो में सुलझा लिया है। जानकारी देते हुए डीसीपी जसकीरणजीत सिंह तेजा ने बताया यह वारदात रेलवे स्टेशन में रहने वाले युवकों ने की जो की पैदल ही घरों का शिकार की तलाश में इलाके में घूमते रहते है हमारी पुलिस पार्टी टीम ने सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज से आरोपियों का रूट देख पुलिस कमिश्नर के द्वारा बनाई विशेष टीमों में एडीसीपी आदित्य,एसीपी परमजीत सिंह और सीआईए प्रभारी अशोक कुमार व इंस्पेक्टर नवदीप सिंह ने इस लूट व हत्या के मामले को ट्रेस किया। बताया जा रहा है कि घर में से लूटे गए गहने नकली थे।लुटेरों ने लूट के दौरान घर में मौजूद महिला का गला रेत हत्या कर दी है। यही नहीं लुटेरे ने हत्या की वारदात करने के बाद घर में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे का डी.वी.आर. भी अपने साथ ले गए। जिस समय हत्या हुई महिला का बेटा अपने कमरे में सो रहा था और घर पर काम करने वाली महिला घर की छत पर थी। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से 16 मोबाइल, एक छुरा, कटर, गहने , डीवीआर और खून में सने कपड़े बरामद किए है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजकुमार पुत्र सुभाष चंद्र वासी काजी मंडी संतोषी नगर, कमलेश कुमार पुत्र मनोज वासी गांव मिलकपुर खजुरला के रूप में हुई है।


Leave a Reply