Latest news
जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम

India Living News

Hot News
You are currently viewing अरविंद केजरीवाल की पत्नी और बेटी प्रचार करने पहुंची धूरी, भगवंत मान के लिए मांगे वोट
Arvind Kejriwal's wife and daughter reached Dhuri to campaign, sought votes for Bhagwant Mann

अरविंद केजरीवाल की पत्नी और बेटी प्रचार करने पहुंची धूरी, भगवंत मान के लिए मांगे वोट

धूरी (संगरूर) : आपको बता दे कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और उनकी बेटी हर्षिता भी पंजाब विधानसभा चुनाव के प्रचार में उतर गई हैं। बता दे कि वे शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र धूरी से चुनाव लड़ रहे आप प्रत्याशी व सीएम फेस भगवंत मान के लिए चुनाव प्रचार करने संगरूर पहुंची। वह बेटी के साथ ट्रेन से संगरूर पहुंची। वहीँ उनके स्टेशन पर पहुँचने पर स्वागत खुद भगवंत मान की मां हरपाल कौर और बहन मनप्रीत कौर ने किया।

वहीँ सुनीता केजरीवाल ने कहा कि पंजाब को खुशहाल पंजाब बनाने के लिए आम आदमी पार्टी को लोगों के साथ की जरूरत है। उन्होंने कहा लोग पार्टी पर विश्वास जताएं ताकि पंजाब को फिर से सुनेहरा पंजाब बनाया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि लंबे अरसे तक पंजाब पर शासन करने वाली राजनीतिक पार्टियों ने पंजाब को लूटने का ही काम किया, लेकिन अब पंजाब के लोग एक मौका केजरीवाल व भगवंत मान को दें। वह लोगों के सपने के पंजाब को बनाने का सपना साकार करेंगे। उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी की सरकार आम आदमी की सरकार होगी, जिसमें हर वर्ग को साथ लेकर चलेंगे व हर व्यक्ति की जरूरत को पूरा किया जाएगा।

 


Leave a Reply