Latest news
खड़ी कार में बैठा था 25 साल का युवक, अचानक Airbag खुलने से गई जान पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त

India Living News

Hot News
You are currently viewing लुधियाना कोर्ट में 7 वें फ्लोर से युवती ने लगा दी छलांग, मचा हड़कंप

लुधियाना कोर्ट में 7 वें फ्लोर से युवती ने लगा दी छलांग, मचा हड़कंप

लुधियाना : पंजाब के लुधियाना में कोर्ट कांप्लेक्स में वीरवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दसवीं की छात्रा ने कोर्ट कांप्लेक्स की सातवीं मंजिल से छलांग लगा दी। छात्रा की मौत हो गई। घटना का पता उस समय चला जब उसकी मां ढूंढने लगी कि बेटी गायब है। उन्हें किसी ने बताया कि एक लड़की सातवीं मंजिल से कूद गई है।

छलांग लगाने के बाद नीचे गिरी छात्रा को वहां मौजूद पुलिस मुलाजिम अन्य लोगों की मदद से अस्पताल लेकर गए। मगर उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी और थाना डिविजन पांच की पुलिस मौके पर पहुंची।

मिली जानकारी अनुसार मृतक लड़की की मां का तलाक का केस चल रहा है , वीरवार को महिला अपनी बेटी के साथ कोर्ट आई थी। क्योंकि महिला के बयान दर्ज होने थे। अचानक से महिला की बेटी गायब हो गई। कोर्ट में बयान दर्ज करवाने के बाद महिला ने बताया कि उसकी लड़की गायब है। इसके बाद वह ढूंढने लगे तो किसी ने बताया कि एक लड़की छत से कूद गई है।

एसीपी सिविल लाइन आकर्शी जैन ने बताया कि लड़की की मौत का कारण तो स्पष्ट नहीं हो सके हैं, लेकिन जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकेगा।


Leave a Reply