Latest news
जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल... मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या पंजाब में कार क्रॉसिंग को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक युवक की मौत पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन

India Living News

Hot News
You are currently viewing जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी हुए शामिल

जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी हुए शामिल

नेशनल न्यूज़ : जंतर-मंतर पर शनिवार को प्रतियोगी और प्रवेश परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ छात्रों ने बड़ा प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।

अभिजीत दिपके शनिवार सुबह अमेरिका के बोस्टन से नई दिल्ली पहुंचे। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बड़ी संख्या में युवाओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे कड़ी सुरक्षा के बीच जंतर-मंतर पहुंचे और प्रदर्शन में शामिल हुए। वहां मौजूद छात्रों और युवाओं ने ‘जय भीम’ के नारे लगाए।

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
प्रदर्शन का मुख्य मुद्दा नीट-यूजी पेपर लीक और अन्य भर्ती व प्रवेश परीक्षाओं में कथित अनियमितताएं थीं। अभिजीत दिपके ने कहा कि इन विवादों के कारण लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। जंतर-मंतर के आसपास बड़ी संख्या में छात्र और युवा एकत्र हुए। सभी ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग दोहराई।


Leave a Reply