Latest news
जालंधर में चिकचिक चौक के पास 2 पक्षों की झड़प में एक्टिवा को लगाई आग चीन का Meta को बड़ा झटका, Manus की 2 अरब डॉलर की डील पर लगाई रोक Exit Poll 2026 : पश्चिम बंगाल में किसका बजेगा डंका ? एग्जिट पोल के नतीजे आये सामने शंभू-अंबाला रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट का मामला सुलझा, हथियारों सहित 4 गिरफ्तार पंजाब के शंभू में रेलवे ट्रैक पर धमाका, विस्फोटक लगाने वाले के उड़े चिथड़े पिकनिक पर गए परिवार के साथ हादसा , नाले के तेज बहाव में बह गया मासूम बच्चा पंजाब में अप्रैल के आखिरी दिनों में बरसेंगे बादल, मौसम विभाग का अलर्ट जारी 'आप' पार्टी को छोड़ते ही हरभजन सिंह की Z+ सिक्योरिटी को मान सरकार ने वापस लिया फार्म में लगी भयानक आग, एक साथ जिंदा जली 122 बकरियां राघव चड्ढा को झटका, 2 दिन में 10 लाख लोगों ने इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो

India Living News

Hot News
You are currently viewing World Cup ट्रॉफी पर पैर रखने के लिए मिशेल मार्श पर मुकदमा दर्ज, शिकायतकर्ता ने कर डाली की ये मांग
Case filed against Mitchell Marsh for stepping on World Cup trophy

World Cup ट्रॉफी पर पैर रखने के लिए मिशेल मार्श पर मुकदमा दर्ज, शिकायतकर्ता ने कर डाली की ये मांग

नेशनल न्यूज़ : आपको बता दे 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत को हराकर वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। इस खिताब को जीतने के बाद अगले ही दिन ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मिचेल मार्श की एक फोटो वायरल होने लगी थी। इस फोटो में मार्श वर्ल्ड कप ट्रॉफी के ऊपर पैर रखे हुए नजर आ रहे थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी की काफी आलोचना हुई। लगातार वह इसके बाद से निशाने पर भी हैं। अब उनके खिलाफ एक केस भी दर्ज हो गया है। हालांकि, यह केस दर्ज करवाया है एक RTI एक्टिविस्ट ने।

फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम की हार के बाद से भारतीय फैंस खासा दुखी थे। उसी बीच मिचेल मार्श की इस हरकत ने सभी को गुस्सा दिला दिया। इसी से नाराज होकर अलीगढ़ यूपी के रहने वाले एक एक्टिविस्ट पंडिट केशव ने मार्श के खिलाफ शिकायत कर दी। उनको मार्श का वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर पैर रखना हजम नहीं हुआ और उन्होंने उनके खिलाफ FIR दर्ज करवा दी। इतना ही नहीं शिकायतकर्ता ने इसकी एक कॉपी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी भेजी। उन्होंने पीएम से मांग करते हुए कहा कि, मार्श को आगे से भारत में खेलने की अनुमति ना मिले।


Leave a Reply