Latest news
नेपाल में भीषण बाढ़ से मची तबाही, गांव-पुल-गाड़ियां सब बह गए हरियाणा में दिन दहाड़े बुटीक संचालिका की गला काटकर हत्या , घटना CCTV में हुई कैद जालंधर में पत्रकार से हथियारों के बल पर लूट की वारदात , लुटेरे सोने की दो अंगूठियां और कैश लेकर फरार जालंधर में भगवान महावीर मार्ग का भव्य उद्घाटन, इंसानियत दा फैन एसोसिएशन ने स्मृति स्तंभ शहरवासियों क... जालंधर के मॉडल टाउन में दो कारों की टक्कर , इनोवा कार दुकान में जा घुसी 27 अगस्त को पंजाब बंद : जाने क्या रहेगा खुला और क्या रहेगा बंद चीनी के बाद अब रुला रहा प्याज, कीमत में भारी बढ़ोतरी जालंधर में सफाई कर्मियों की खत्म हुई हड़ताल, सड़कों से हटेगा अब कूड़ा जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया, 494 यात्रियों को पकड़ा गया जापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए , रिक्टर स्केल पर 6.1 तीव्रता मापी गई

India Living News

Hot News
You are currently viewing कंटेनर से टकराई तेज रफ्तार BMW कार के उड़े परखच्चे , चार लोगों की मौके पर ही मौत
High speed BMW car collided with container, four people died on the spot

कंटेनर से टकराई तेज रफ्तार BMW कार के उड़े परखच्चे , चार लोगों की मौके पर ही मौत

सुलतानपुर : बड़ी खबर है कि पूर्वांचल एक्सप्रेस पर तेज रफ्तार BMW कार और ट्रक की भीषण टक्‍कर हो गई। इस भयानक एक्सीडेंट में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी अनुसार दुर्घटना हलियापुर थाने के उसी स्थान पर हुई, जहां बीते दिनों सड़क धसने के कारण बड़ा गड्ढा बन गया था। इसके कारण ट्रैफ‍िक डायवर्जन क‍िया गया था। हादसे के बाद पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंच गई।

बताया जा रहा है कार सुलतानपुर की तरफ से जा रही थी और लखनऊ की तरफ से उसी रोड पर आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का इंजन और चारों लोग दूर जा गिरे। एक्सीडेंट इतना भयानक था कि BMW कार का अगला हिस्सा कंटेनर के नीचे आ गया।

हादसे का कारण एक साइड की रोड बंद होना बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार की स्पीड करीब 150 किलोमीटर थी। कंटेनर की स्पीड भी तेज थी। बताया जा रहा कि इस हादसे में एक व्यक्ति का सिर धड़ से अलग हो गया और कार के परखच्चे उड़ गए हैं।

 


Leave a Reply