Latest news
मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में NRI ने घर की छत पर बना दी स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी, देखने के लिए पहुंच रहे लोग

जालंधर में NRI ने घर की छत पर बना दी स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी, देखने के लिए पहुंच रहे लोग

पंजाब : पंजाब में जालंधर शहर के किशनपुरा इलाके में इन दिनों एक घर की छत पर लगा ‘स्टेचू ऑफ लिबर्टी’ लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। घर की चौथी मंजिल पर स्थापित यह प्रतिमा शहर के कई हिस्सों से दूर से ही दिखाई देती है। आसपास ही नहीं, बल्कि दूर-दूर से लोग इस अनोखे नजारे को देखने और तस्वीरें खिंचवाने के लिए पहुंच रहे हैं। किशनपुरा में यह घर एक एनआरआई का है, जिन्होंने घर की छत पर स्टेचू ऑफ लिबर्टी की प्रतिमा लगवाई है।

बीते कई वर्षों से अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में रह रहे एनआरआई गुरजीत सिंह माथारू ने अपने घर की छत पर ‘स्टेचू ऑफ लिबर्टी’ लगवाया है। उन्होंने बताया कि वह पिछले 26 वर्षों से न्यूयॉर्क में बसे हुए हैं और हर साल भारत आकर कुछ समय अपने परिवार के साथ बिताते हैं। न्यूयॉर्क सिटी से जुड़ी सबसे बड़ी पहचान ‘स्टेचू ऑफ लिबर्टी’ है, जिसे देखने के लिए दुनियाभर से लोग पहुंचते हैं। इसी याद और लगाव को अपने साथ जोड़ने के लिए उन्होंने अपने घर की छत पर यह प्रतिमा स्थापित करने का फैसला लिया।

गुरजीत सिंह ने बताया कि इस स्टेचू को तैयार करने में करीब 3 लाख का खर्च आया और इसे बनाने में लगभग 20 से 25 दिन लगे। तीन दिन पहले इसे छत पर स्थापित किया गया, जिसके बाद से लगातार लोग इसे देखने पहुंच रहे हैं। कई लोग स्टेचू के साथ तस्वीरें खिंचवाकर सोशल मीडिया पर भी साझा कर रहे हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि वह पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के बड़े प्रशंसक हैं। इसी कारण उन्होंने अपने घर की छत पर सिद्धू मूसेवाला के पोस्टर भी लगाए हैं और अक्सर उनके गाने सुनते हैं। किशनपुरा में लगा यह ‘मिनी न्यूयॉर्क’ अब शहर में चर्चा का विषय बन चुका है और स्थानीय लोगों के लिए गर्व और उत्सुकता का केंद्र बन गया है।


Leave a Reply