Latest news
श्रद्धांजलि सभा में आत्मा की अमरता का संदेश, स्वर्गीय श्रीमती आशा धीर को भावभीनी श्रद्धांजलि GYM में ओवरवेट लेग प्रेस पड़ा भारी: युवक की गई जान ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026 : भारत पहुंचा 125वें स्थान पर , यूरोप शीर्ष 10 में हावी रहा हरियाणा रोडवेज की AC और सुपर लग्जरी बसों में कर्मचारियों की फ्री यात्रा करने पर लगी रोक पंजाब में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट , 5 जुलाई से 8 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी मॉर्निंग वॉक कर रही तो अचानक बेकाबू कार ने रौंदा, हुई मौत रात में लोगों को डर क्यों महसूस होता है? जानिए इस पर साइंस क्या कहती है होटल के कमरे में मिली प्रेमी प्रेमिका की लाशें , दोनों शादीशुदा थे पंजाब सरकार की मावां-धीयां सत्कार योजना शुरू : महिलाओं के खातों में आए 3 महीने के पैसे सौ साल का सफर: विभाजन का दर्द झेला, ईमानदारी से कमाया नाम; जानिए 100 वर्षीय कुन्दन सिंह जी की लंबी उ...

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में पति ने पत्नी को तवे से पीटकर मार डाला, आंखें तक निकली बाहर, फिर खुद ही थाने पहुंचा

जालंधर में पति ने पत्नी को तवे से पीटकर मार डाला, आंखें तक निकली बाहर, फिर खुद ही थाने पहुंचा

जालंधर : पंजाब के जालंधर में थाना लांबड़ा क्षेत्र के अंतर्गत सागर एन्क्लेव में एक बेहद खौफनाक और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। यहां एक पति ने मामूली घरेलू विवाद के बाद अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने रसोई में इस्तेमाल होने वाले लोहे के तवे से पत्नी के सिर पर इतने वार किए कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हमले से महिला की आंखें तक बाहर आ गईं।

मृतका की पहचान 48 वर्षीय सीता देवी के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति 55 वर्षीय संतोष विश्वकर्मा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि परिवार मूल रूप से नेपाल का रहने वाला था और पिछले कुछ समय से सागर एन्क्लेव में किराए के मकान में रह रहा था।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी संतोष विश्वकर्मा सीधे थाना लांबड़ा पहुंच गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उसने ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों से कहा कि मैं अपनी जनानी का मर्डर करके आया हूँ, मुझे अरेस्ट कर लो। आरोपी की यह बात सुनकर पुलिसकर्मी भी कुछ देर के लिए सन्न रह गए। इसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घर से महिला का खून से लथपथ शव बरामद किया।

घटना के समय महिला के बेटे फैक्टरी में काम पर गए हुए थे। जब वे रात को घर लौटे तो मां का क्षत-विक्षत शव देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजन तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने सीता देवी को मृत घोषित कर दिया।

स्थानीय लोगों और शुरुआती पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई है कि आरोपी संतोष विश्वकर्मा नेपाल में भी एक हत्या के मामले में कथित रूप से शामिल रहा था और वहां से भागकर पंजाब आया था। हालांकि पुलिस इस पहलू की आधिकारिक पुष्टि के लिए जांच कर रही है।

घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि मकान मालिक ने किराएदारों की पुलिस वेरिफिकेशन नहीं करवाई थी। अब पुलिस मकान मालिक से भी पूछताछ कर रही है कि बिना सत्यापन के परिवार को किराए पर क्यों रखा गया। फिलहाल थाना लांबड़ा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


Leave a Reply