Latest news
अवैध संबंध के शक में पति ने की क्रूरता , पत्नी के काटे दोनों हाथ वाल्मीकि संगठनों द्वारा पंजाब बंद के आह्वान का जालंधर में दिखा पूरा असर 27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद चीन ने अंतरिक्ष में लांच किया हाईटैक AI निगरानी उपग्रह केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया लुधियाना की दमनप्रीत कौर की कनाडा में उसके लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर की हत्या CJP Protest : सुप्रीम कोर्ट के वकील भी आये छात्रों के समर्थन में पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाया वीडियो

India Living News

Hot News
You are currently viewing पटाखों के अस्थाई लाइसैंस ड्रा 30 अक्तूबर को रैडक्रॉस भवन मे : डीसीपी अंकुर गुप्ता
Restaurants, clubs and other licensed eating places in Jalandhar will remain closed after 12 midnight – DCP Ankur Gupta.

पटाखों के अस्थाई लाइसैंस ड्रा 30 अक्तूबर को रैडक्रॉस भवन मे : डीसीपी अंकुर गुप्ता

जालंधर : जालंधर में DCP अंकुर गुप्ता ने पटाखे बेचने को लेकर आदेश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि 2016 में पटाखों के लिए जारी किए गए अस्थाई लाइसैंसों के 20 प्रतिशत इस वर्ष ड्रा के माध्यम से जारी किए जाएंगे। DCP ने कहा कि जो व्यक्ति शहर के बर्लटन पार्क में पटाखे बेचने के लिए लाइसैंस प्राप्त करने के इच्छुक है और जिनकी उम्र 18 से ऊपर है वह आवेदन कर सकते है। आवेदन करने वाले व्यक्ति के पास जीएसटी नंबर होना जरूरी है। जो लोग पटाखों का लाइसैंस प्राप्त करना चाहते है, वे शस्त्र लाइसैंस शाखा, कमिश्नरेट जालंधर के दफ्तर से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते है।

इच्छुक व्यक्ति आवेदन 21 से 25 अक्तूबर तक सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक जमा कर सकते है। 25 अक्तूबर की शाम 5 बजे के बाद आने वाले आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। इस संबंध में ड्रा 30 अक्तूबर को दोपहर 3 बजे रैड क्रॉस भवन में निकाला जाएगा। यह भी बताया कि यदि सुप्रीम कोर्ट, हाईक्रोट या सरकार द्वारा जारी आदेशों में किसी भी प्रकार का संशोधन/परिवर्तन होता है तो उसके अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।


Leave a Reply