Latest news
भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़ फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव...

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में पड़ोसी ने 13 साल की बच्ची की हत्या की , लोगों ने आरोपी को पीट-पीटकर अधमरा किया

जालंधर में पड़ोसी ने 13 साल की बच्ची की हत्या की , लोगों ने आरोपी को पीट-पीटकर अधमरा किया

जालंधर : पंजाब के जालंधर में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। एक 13 वर्षीय नाबालिग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की घटना से लोगों में भारी गुस्सा है। परिजनों ने आरोप लगाया कि बेटी की सहेली के पिता ने पहले दुष्कर्म किया फिर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसकी लाश को बाथरूम में छुपा दिया। नाबालिग शनिवार शाम को सहेली के घर गई थी। जब वह देर रात तक घर नहीं लौटी तो परिवार ने ढूंढना शुरू किया। सीसीटीवी खंगाले गए, जिसमें वह पड़ोसी के घर जाते हुए दिखी। लोगों ने पुलिस बुलाकर इसकी शिकायत की। एएसआई मंगतराम ने पड़ोसी के घर जाकर जांच कर कहा कि अंदर कुछ नहीं है लेकिन बाद में लोग अंदर घुसे और बच्ची की लाश बरामद कर ली।इसके बाद लोगों का गुस्सा भड़क उठा और लोगों ने रात 1 बजे तक प्रदर्शन किया। भीड़ ने आरोपी की जमकर पिटाई की। पुलिस की कस्टडी में होने के बावजूद भी उसे पीटते रहे। उसके घर पर पथराव भी किया। पेट्रोल डालकर घर और आरोपी को जलाने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।

इस मामले में एसीपी गगनदीप सिंह घुम्मन ने कहा कि घर की जांच करने के बाद कुछ न होने की बात कहने वाले एएसआई मंगतराम को सस्पेंड कर दिया गया है। आरोपी रिंपी सिंह उर्फ हैप्पी के खिलाफ हत्या और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पेशे से बस ड्राइवर है। नाबालिग का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। आरोपी ने जिस वक्त ये वारदात की, उसकी पत्नी अपनी बेटी के साथ मायके लुधियाना गई थी।


Leave a Reply