Latest news
पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में इस बार रिकॉर्ड तोड़ सर्दी पड़ेगी , मौसम विभाग ने दी नई जानकारी

पंजाब में इस बार रिकॉर्ड तोड़ सर्दी पड़ेगी , मौसम विभाग ने दी नई जानकारी

पंजाब: पंजाब में मौसम बदलने वाला है। इस बार सर्दियां अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती है। ये जानकारी मौसम विभाग ने दी है। विभाग के अनुसार इस बार सिर्फ ठंड ही नहीं, बल्कि घनी धुंध और शीतलहर भी लोगों के लिए बड़ी परेशानी लेकर आएंगी।

मौसम विभाग के अनुसार अक्टूबर के पहले हफ्ते से ही ठंड की हल्की आहट शुरू हो जाएगी। दशहरे और दिवाली तक मौसम सुहावना रहेगा, लेकिन त्योहारों के बाद तापमान तेजी से गिरेगा। दिसंबर और जनवरी के महीने सबसे ज्यादा कठोर होंगे, जब न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार ठंड इतनी कड़ाके की होगी कि रजाई और कंबल भी कम पड़ सकते हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान जैसे राज्यों में इसका गहरा असर दिखेगा। शीतलहर के चलते लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस बार ठंड का मौसम न सिर्फ कठोर होगा बल्कि लंबा भी चलेगा, जो फरवरी तक जारी रह सकता है।


Leave a Reply