Latest news
जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह... जालंधर में अब 1 जून से 9 और चौराहों पर होंगे E-Challan

India Living News

Hot News
You are currently viewing श्री हरिमंदिर साहिब में बेअदबी का प्रयास, ग्रिल फांदकर अंदर घुसे युवक को लोगों ने पीट-पीट कर मार डाला
Attempts at sacrilege in Shri Harimandir Sahib

श्री हरिमंदिर साहिब में बेअदबी का प्रयास, ग्रिल फांदकर अंदर घुसे युवक को लोगों ने पीट-पीट कर मार डाला

अमृतसर : अमृतसर से बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी मिली है कि सिखों के सबसे बड़े धर्मस्थल श्री हरिमंदिर साहिब में एक युवक ने बेअदबी का प्रयास किया जिसे लोगों ने गुस्से में पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मिली जानकारी अनुसार उत्तर प्रदेश के रहने वाले इस युवक ने श्री हरिमंदिर साहिब में गुरु ग्रंथ साहिब का अपमान करने की कोशिश की और वहां रखी श्रीसाहिब (कृपाण) उठा ली थी। वहीँ तुरंत लोगों ने उसे पकड़ लिया और पीट-पीटकर मार डाला।

बता दे कि इस घटना के बाद श्री हरिमंदिर साहिब में माहौल गरमा गया । वहीँ उग्र भीड़ ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर दिया । मिली जानकारी अनुसार श्री हरिमंदिर साहिब में सचखंड साहिब के अंदर शनिवार शाम करीब 6 बजे रहरास साहिब का पाठ चल रहा था। वहीँ इसी दौरान एक अज्ञात शख्स मुख्य भवन में सुशोभित श्री गुरु ग्रंथ साहिब तक पहुंच गया। यह शख्स ग्रिल फांदकर अंदर घुस गया । जबकि इस स्थान पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश है और सिंह साहिब को ही यहां बैठने की इजाजत है। वहीँ इस घटना के बाद मुख्य भवन में अफरातफरी मच गई। लेकिन सेवादारों ने तुरंत ही युवक को पकड़ लिया।

वहीँ बताया जा रहा है कि वहां मौजूद लोगों ने पीट-पीटकर युवक की हत्या कर दी। वहीँ घटना की जानकारी मिलने पर सिख संगठन रोष से भर गए। प्राप्त जानकारी मुताबिक सैकड़ों सिख शिरोमणि कमेटी कार्यालय तक पहुंचे। वहीँ इससे पूर्व कि माहौल खराब होता, पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। जानकारी मिली है कि हालत खराब न हो इस को लेकर पुलिस ने श्री हरिमंदिर साहिब के आसपास भारी पुलिस कर्मी तैनात कर दिए है।

 


Leave a Reply