Latest news
प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल...

India Living News

Hot News
You are currently viewing CM भगवंत मान ने की घोषणा , पंजाब के गांव में बनाए जाएंगे अत्याधुनिक स्टेडियम

CM भगवंत मान ने की घोषणा , पंजाब के गांव में बनाए जाएंगे अत्याधुनिक स्टेडियम

पंजाब : पंजाब के CM भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार जल्द ही पूरे पंजाब में 13 हजार अत्याधुनिक स्टेडियमों का निर्माण शुरू करेगी। हर गांव में खेल ग्राउंड बनाया जाएगा। सीएम ने कहा पहले चरण के तहत 3,083 स्टेडियमों का निर्माण कार्य चल रहा है।सीएम मान रविवार को प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे।

सीएम मान ने कहा कि खाली दिमाग शैतान का घर होता है इसलिए राज्य सरकार युवाओं की असीम ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाने के लिए खेलों को बढ़ावा देने पर काम कर रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को इन नई सुविधाओं में उभरते खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के लिए कोच के रूप में नियुक्त किया जाएगा। साथ ही मौजूदा खिलाड़ी भी इन स्टेडियमों में युवा खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे।

स्टेडियम गांव स्तर पर खेल भावना को प्रोत्साहित करने में अधिक सहायक होंगे। मुख्यमंत्री ने पिछली सरकारों की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस और अकाली-भाजपा सरकारों ने खेल के बुनियादी ढांचे के विकास या युवाओं के रोजगार पर कोई ध्यान नहीं दिया, जिसके परिणामस्वरूप पूरे राज्य में नशे का कारोबार बिना किसी रोक-टोक के इतने बड़े पैमाने पर फैल गया।

उन्होंने कहा कि राज्य में मजबूत खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए अनुभवी खिलाड़ियों की विशेषज्ञता का पूरा उपयोग किया जाएगा। सीमित संसाधनों के बावजूद पंजाब ने हरभजन सिंह, शुभमन गिल, अर्शदीप सिंह और अन्य सितारे पैदा किए हैं। मान ने कहा कि कबड्डी के खेल को साफ-सुथरा रखा जाना चाहिए।


Leave a Reply