Latest news
नाैवीं क्लास की छात्रा बनी मां, अमृतसर के युवक पर दुष्कर्म का आरोप पंजाब में 5 दिन लगेंगे बिजली के Cut : पढ़े जानकारी किन जिलों में बिजली कट लगेंगे शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को आपातकालीन सहायता तथा ट्रैफ़िक नियमों के प्रति किया गया जा... क्या आपको पता है दुनिया का सबसे खुशहाल देश कौन सा है ? सक्षम पंजाब न्यूज पेपर के मुख्य संपादक केवल कृष्ण की पत्नी स्वर्गीय मधुबाला की अंतिम शोक सभा में पहु... गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी पर सख्त कानून लागू, दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास और 25 लाख का जुर्माना नेपाल सरकार ने बढ़ाई सख्ती: भारत से तेल, मछली और दवा समेत कई उत्पादों की 'नो एंट्री' जालंधर में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग: 80 झुग्गियों समेत कई फैक्टिरयां आई चपेट में जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी स्कूल टीचर पर क्लास में Acid Attack, अध्यापक सहित 2 बच्चे आए चपेट में

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब सरकार का बड़ा एलान , राज्य में नई पाबंदियों के साथ नाइट कर्फ्यू 30 अप्रैल तक बढ़ाया गया
New guidelines of Kovid issued in Punjab regarding Corona

पंजाब सरकार का बड़ा एलान , राज्य में नई पाबंदियों के साथ नाइट कर्फ्यू 30 अप्रैल तक बढ़ाया गया

चंडीगढ़ (सनी ) : कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच पूरे पंजाब में रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। इससे पहले 12 जिलों में 10 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया था। अब इसे पूरे प्रदेश पर लागू कर इसकी अवधि 30 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है। संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य में कोरोना की मौजूदा स्थिति की समीक्षा करते हुए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

 सरकारी कार्यालयों में सभी कर्मचारियों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। प्रदेश में राजनीतिक रैलियों आदि पर भी रोक लगा दी गई है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ महामारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने डीजीपी दिनकर गुप्ता को राज्य में नाइट कर्फ्यू सख्ती से लागू करवाने के आदेश दिए हैं।विवाह अंतिम संस्कार व अन्य घरेलू समारोह के लिए इंडोर कार्यक्रमों में 50 व्यक्ति और आउटडोर कार्यक्रमों में 100 व्यक्तियों की संख्या सीमित कर दी गई है। 

सरकार ने लगाई ये पाबंदियां :
*मॉल्स के भीतर स्थित दुकानों के लिए नए निर्देश जारी 
*किसी भी दुकान में एक समय में 10 से अधिक लोगों को प्रवेश नहीं मिलेगा। 
*पूरे मॉल में एक समय में 200 से अधिक लोगों को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
*जनसभाएं आयोजित करने वालों के खिलाफ डीएमए और एपिडेमिक एक्ट के तहत दर्ज होगा केस 
*जनसभाओं के लिए शामियाने और टेंट कुर्सियां मुहैया कराने वालों पर भी दर्ज होगा केस
*जिस स्थान पर कार्यक्रम अथवा जनसभा होगी उस स्थान को भी 3 महीने के लिए किया जाएगा सील
*सभी सरकारी कार्यालयों में पब्लिक डीलिंग 30 अप्रैल तक बंद
*राज्य में 30 अप्रैल तक सामाजिक सांस्कृतिक और खेल कार्यक्रमों के आयोजन पर भी रोक
*सिनेमाघरों में 50 फीसदी सेटिंग का नियम जारी रहेगा
*स्कूल और कॉलेज समेत सभी शैक्षिक संस्थान 30 अप्रैल तक बंद  
*मेडिकल और नर्सिंग कॉलेजों को छूट, शैक्षिक संस्थानों के साथ यह बंद नहीं होंगे

 

source link


Leave a Reply