पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने राज्य के लोगों को दिवाली से पहले दिया गिफ्ट , किये बड़े एलान
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id="711"]
चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने दिवाली से पहले राज्य के लोगों को गिफ्ट दिया है। उन्होंने कई बड़े एलान किये है। उन्होंने सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में 11 प्रतिशत बढ़ोतरी की घोषणा की है। वहीँ इसके इसके अलावा राज्य में बिजली दरों में कमी करने का ऐलान भी किया गया है। वहीँ कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया गया है कि बिजली की दरों में कमी की जाए। प्राप्त जानकारी अनुसार सात किलोवाट तक के स्लैब में टेरिफ तीन रुपये प्रति यूनिट कम होगा। वहीँ अब 100 यूनिट पर 4.19 रुपये था, जो अब 1.19 रुपये रह जाएगा। इसके अलावा 8.76 रुपये वाला रेट अब 5.76 रुपये प्रति यूनिट हो जाएगा। वहीँ सीएम चन्नी ने कहा कि बिजली दरों में कमी तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
[metaslider id="9199"]