Latest news
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका पंजाब की युवती की कनाडा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या 30 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान ! जाने जालंधर में स्कूल-बाजार खुलेंगे या रहेंगे बंद? AAP पार्टी ने जालंधर नॉर्थ हलके में किया बड़ा बदलाव, दिनेश ढल्ल को हटाया , इस नेता को बनाया इंचार्ज चीन में भूकंप के तेज झटके , धूल के बड़े गुबार से दहले लोग ਪਟਿਆਲਾ ਦੇ ਚਹਿਲ ਪਿੰਡ ਦੀ ਮਾਧਵ ਫੈਕਟਰੀ ਪਾਰਕਿੰਗ ਤੋਂ ਸਕ੍ਰੈਪ ਨਾਲ ਭਰਿਆ ਟਰੱਕ ਗਾਇਬ: 3 ਦਿਨ ਬਾਅਦ ਵੀ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹੱਥ... अवैध संबंध के शक में पति ने की क्रूरता , पत्नी के काटे दोनों हाथ

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब : सैनिक स्कूल कपूरथला को देश का सर्वश्रेष्ठ सैनिक स्कूल का गौरव हुआ हासिल
Punjab: Sainik School Kapurthala gets the distinction of being the best Sainik School in the country

पंजाब : सैनिक स्कूल कपूरथला को देश का सर्वश्रेष्ठ सैनिक स्कूल का गौरव हुआ हासिल

कपूरथला : खबर है कि सैनिक स्कूल कपूरथला को देश का सर्वश्रेष्ठ सैनिक स्कूल का गौरव हासिल हुआ है। बता दे भारत के सैनिक स्कूलों में से कपूरथला सैनिक स्कूल ही एकमात्र ऐसा स्कूल है, जिसे राज्य रक्षा मंत्री अजय भट्ट ने रक्षा मंत्री ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया है। यह सम्मान बीते नौ फरवरी को नई दिल्ली में सभी सैनिक स्कूलों के प्रधानाचार्यों के एक सम्मेलन में प्राचार्य कर्नल प्रशांत सक्सेना ने ग्रहण किया।

सैनिक स्कूल कपूरथला के प्राचार्य कर्नल प्रशांत सक्सेना ने बताया कि 2022 में सैनिक स्कूल कपूरथला ने नेशनल डिफेंस अकादमी (एनडीए) में सबसे ज्यादा कैडेट्स भेजने के लिए सम्मानित किया गया है।यह ट्रॉफी सैनिक स्कूल कपूरथला को 35 सालों के बाद मिली है। उन्होंने कहा कि अब तक इस स्कूल ने करीब 1000 से अधिक ऑफिसर देश को समर्पित कर चुका है, जो देश के विभिन्न क्षेत्रों में सेवारत हैं।

बता दे कि 1961 से सैनिक स्कूल कपूरथला चल रहा है। यहां की उपलब्धियों से प्रभावित होकर प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, गवर्नर, रक्षा मंत्री, मुख्यमंत्री सहित अनेकों देश और विदेशों के शख्सियत यहां आ चुकी हैं।


Leave a Reply