Latest news
जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह... जालंधर में अब 1 जून से 9 और चौराहों पर होंगे E-Challan

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में अगले 48 घंटे तक तेज तूफान के साथ भारी बारिश का अनुमान

पंजाब में अगले 48 घंटे तक तेज तूफान के साथ भारी बारिश का अनुमान

पंजाब : पंजाब के मौसम को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। बता दें कि पंजाब में मानसून ने दस्तक दे दी है और अगले 48 घंटे तक तेज तूफान के साथ भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग द्वारा 29 जून तक पंजाब के जिलों में भारी बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाओं के लिए येलो अलर्ट और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने गुरदासपुर, अमृतसर, लुधियाना, कपूरथला, जालंधर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला, तरनतारन, मानसा और संगरूर के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

26 जून को पठानकोट, अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, फिरोजपुर, मोगा, फरीदकोट, मुक्तसर साहिब, फाजिल्का और लुधियाना के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 27 जून को गुरदासपुर, पठानकोट, होशियारपुर, कपूरथला, लुधियाना, नवांशहर, जालंधर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला में भारी बारिश होगी और येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 28 जून को पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

29 जून को अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला में भारी बारिश होगी और यलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां आपको बता दें कि यह बारिश खेती-किसानी से जुड़े लोगों के लिए भी फायदेमंद साबित होगी। इस समय धान की खेती का शुरुआती दौर चल रहा है और इस दौरान पानी की सबसे ज्यादा जरूरत होती है।


Leave a Reply