Latest news
मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या पंजाब में कार क्रॉसिंग को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक युवक की मौत पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय तस्कर को 85 किलो हेरोइन सहित किया गिरफ्तार , UK व पाक-ISI से जुड़े तार

पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय तस्कर को 85 किलो हेरोइन सहित किया गिरफ्तार , UK व पाक-ISI से जुड़े तार

पंजाब : पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। तरनतारन पुलिस ने सीमा पार से भेजी गई नशे की बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने 85 किलो हेरोइन के साथ एक ड्रग स्मगलर को गिरफ्तार किया है। आरोपी अमरजोत सिंह अमृतसर का रहने वाला है। पुलिस ने इसके कब्जे से अलग-अलग जगह से कुल 85 किलो हेरोइन पकड़ी है।

एक दिन पहले वीरवार को 5 किलो हेरोइन समेत गिरफ्तार किए गए अंतरराष्ट्रीय तस्कर अमरजोत सिंह उर्फ जोता निवासी गांव भुट्टेविंड ने एक ही रात में 80 किलो और हेरोइन बरामद करवाई। गिरफ्तार किया गया यह तस्कर विदेश में अपना बड़ा नेटवर्क बना चुका था। आरोपी ने अपने घर में वॉशिंग मशीन में भी नशे की बड़ी खेप छुपाई थी।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस द्वारा आरोपी के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की गहराई से जांच की जा रही है।


Leave a Reply