पंजाब : पंजाब में दो भाई और उनकी बहन (तीनों) की सरकारी नौकरी लगी है। परिवार का सबसे बड़ा बेटा पंजाब पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर बना है। वहीं छोटे भाई बहन को शिक्षा विभाग में नौकरी लगी है। तीनों बच्चों की इस उपलब्धि की हर तरफ तारीफ हो रही है। पंजाब में बरनाला के गांव कालेका में तीन भाई-बहनों की एकसाथ सरकारी नौकरी लगी है। गांव के मेहनतकश परिवार के दो बेटों और एक बेटी को गवर्नमेंट जॉब मिली है। बच्चों की इस उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल है। परिवार के तीनों बच्चे पहले एक ही दिन शिक्षा विभाग में भर्ती हुए, उसके बाद सबसे बड़े बेटे ने पुलिस ज्वाइन करने का मन बनाया और अब मेहनत रंग लाई। परिवार का सबसे बड़ा बेटा पंजाब पुलिस में सब-इंस्पेक्टर बना है।
बच्चों के पिता शिक्षा विभाग में ईटीटी शिक्षक हैं। पिता ने बच्चों के भविष्य के लिए अपनी पदोन्नति तक छोड़ दी। बच्चों की इस उपलब्धि पर पूरा परिवार और गांववासी गर्व महसूस कर रहे हैं। परिवार पंजाब सरकार की तरफ से नौकरियां उपलब्ध कराने के प्रयासों की भी सराहना कर रहा है।













